50 साल की उम्र में Iron Man बने थे मिलिंद सोमन
50 साल की उम्र में Iron Man बने थे मिलिंद सोमन
Share:

मिलिंद सोमन का नाम आज भी बेस्ट मॉडल की लिस्ट में शामिल है। हर किसी मॉडल एक ही सपना देखता है कि वो सपुर मॉडल बने तो मिलिंद सोमन की तरह। वहीं मिलिंद आज अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं और पॉपुलैरिटी के मामले में वो किसी से भी पीछे नहीं है। मिलिंद सोमन का क्रेज आज भी बना हुआ है। इतना ही नहीं उनकी फैन फॉलोइंग में लड़कियों की लाइन सबसे लम्बी है। मिलिंद सोमन को उनके फैंस ने आयरन मैन का खिताब दे रखा है।  तो चलिए उनके जन्मदिन पर जानते है मिलिंद के बारें में कुछ खास बातें....

स्‍कॉटलैंड में हुआ है मिलिंद सोमन का जन्‍म: बॉलीवुड मॉडल, अभिनेता और प्रोड्यूसर मिलिंद सोमन का जन्‍म आज ही के दिन यानी 4 नवंबर 1965 को स्‍कॉटलैंड  के महाराष्‍ट्रि‍यन परिवार के बीच हुआ था।  7 वर्ष की आयु  तक मिलिंद इंग्‍लैंड रहने के उपरांत अपने परिवार सहित इंडिया वापस आ गए थे।

कैप्‍टन व्‍योम से की अभिनय की शुरूआत: मॉडलिंग में हाथ आजमाने के  उपरांत मिलिंद ने अपने अभिनय करयिर की शुरुआत मशहूर TV शो कैप्‍टन व्‍योम से किया था। देश के प्रथम इंडियन सुपर मॉडल माने जाने वाले मिलिंद सिंगर अलिशा चिनॉय के म्‍यूजिक वीडियो मेड इन इंडिया से ही चर्चाओं में आए थे।

इस तरह से बने आयरन मैन: मिलिंद सोमन ने 50 वर्ष की आयु में आयरनमैन का खिताब हासिल कर लिया था। स्वीटजरलैंड के ज्यूरिख में आयोजित हुए सबसे कठिन ट्रायथलॉन इवेंट में मिलिंद ने यह सिद्ध किया कि फिटनेस के मामले में उनकों कोई भी नहीं हरा सकता है। मिलिंद की फिटनेस को देखकर उनकी आयु का अंदाजा लगा पाना बहुत ही मुश्किल है। मॉडल मिलिंद सोमन ने 51 वर्ष की एवरेस्‍ट के बेस कैंप तक पहुंचने में सफलता हासिल की थी, जबकि इस इस उम्र में ऐसा करना असंभव है।

इन हिंदी फिल्मों में किया काम: बॉलीवुड में मिलिंद ने बहुत  ज्यादा मूवीज में कार्य तो नहीं किया, लेकिन जितनी भी फिल्मों में अभिनय किया, उसमें उनकी एक्टिंग की सराहना की गई। वर्ष 2000 में वह सबसे पहले ’16 दिसंबर’ दिखाई दिए थे। इसके बाद मिलिंद सोमन ‘अशोका’, ‘अग्नि वर्षा’ ‘रूल्स’, ‘प्यार का सुपर-हिट फार्मूला’ में भी दिखाई दिए। मिलिंद जापानी, मराठी, तेलुगु, जर्मन, फ्रेंच, तमिल, इंगलिश, स्वीडिश सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके हैं।

मीरा राजपूत ने दी शाहिद कपूर को चेतावनी, कहा- आप खुद को बहुत बड़ी मुश्क‍िल में डाल रहे हो...

दिवाली पार्टी में गुस्से में नजर आए सलमान खान, यूलिया वंतूर का दिखा अनोखा अंदाज

दिवाली पार्टी में अपनाएं बॉलीवुड स्टार्स के ये स्पेशल ट्रेडिशनल लुक्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -