मीका सिंह ने प्रोटेस्ट कर रहे किसानों के लिए भेजी हजारों पानी की बोतलें, कहा- 'समर्थन कीजिये'
मीका सिंह ने प्रोटेस्ट कर रहे किसानों के लिए भेजी हजारों पानी की बोतलें, कहा- 'समर्थन कीजिये'
Share:

पंजाबी गायक मीका सिंह को उनकी आवाज के कारण सभी बहुत पसंद करते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने पानी के ब्रांड का अनावरण किया है। इसी के साथ उन्होंने हजारों पानी की बोतलें उन किसानों को भेजी हैं जो इन दिनों केन्द्र के नए कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने प्रशंसकों से किसानों की सहायता करने का भी आग्रह किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

हाल ही में मीका सिंह ने कहा, 'किसान केवल अपने अधिकारों के लिए विरोध नहीं कर रहे हैं। यह देश के लिए है। यदि किसानों की देखभाल नहीं की जाती हैए तो पूरी खाद्य सीरीज गड़बड़ा जाती है। किसानोंए विशेषकर पंजाब के लोगों ने वास्तव में बहादुरी दिखाई है।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, ''समर्थन का निवेदन करता हूं। हम अपने ढंग से जो कुछ भी कर सकते हैं वह कर रहे हैं। मैं किसानों के साथ हूं और मुझे आशा है कि चीजें जल्द ही हल हो जाएंगी और हम एक निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। ठंड में किसानों के मरने और वहां का नजारा असहनीय है। मैं हर किसी से आगे आने और उनका समर्थन करने का निवेदन करता हूं।'

आप सभी को हम यह भी बता दें कि बीते दिनों ही मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन का धन्यवाद कहा था क्योंकि उन्होंने मीका की तारीफें की थी। वैसे इसके पहले उन्होंने दिलजीत दोसांझ का समर्थन किया था जब दिलजीत किसानों का समर्थन कर रहे थे और कंगना से ट्विटर पर लड़ रहे थे।

ममता दीदी को बहुत मिस कर रहे है बॉलीवुड के किंग खान, इस अंदाज में एक्टर ने दिया CM को जवाब

100 दिन तक महिला ने पहनी एक ही ड्रेस और बना डाला रिकॉर्ड

डोनाल्ड ट्रम्प संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में सबसे अक्षम राष्ट्रपतियों में से एक है: जो बिडेन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -