दिल्ली में आज भी 42 डिग्री पहुंचेगा पारा, इन शहरों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली में आज भी 42 डिग्री पहुंचेगा पारा, इन शहरों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एवं आस-पास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्म हवाओं के साथ 40 डिग्री से ऊपर तापमान लोगों को परेशान कर रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज (रविवार), 21 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले गर्मी से सावधान रहने की आवश्यकता है।

मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-NCR के लोगों को 22 मई तक भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा। इस के चलते न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। साथ ही तेज और गर्म हवाएं भी चलेंगी। जबकि 23 मई को हल्की बूंदाबांदी और वर्षा की बौछार पड़ सकती हैं। इस के चलते न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी दो दिन गर्म हवाओं एवं हीट वेव का कहर देखने को मिलेगा। वहीं, 24 से 26 मई तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर वर्षा होने की उम्मीद है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी तथा गर्मी से मामूली राहत मिलेगी। इस के चलते अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बता दें कि दिल्ली सहित देश के कई प्रदेशों में इन दिनों गर्मी पड़ रही है। गर्मी के सितम से राहत के लिए लोगों को मॉनसून से बहुत उम्मीद है। देश में कब तक मॉनसून की एंट्री होगी इसे लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून 4 जून को देश में दस्तक दे सकता है। दिल्ली से सटे प्रदेश हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश में भी गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। तेज धूप और सूरज की तपिश के बीच अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। हालांकि, 23 व 24 मई को हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं मगर गर्मी से राहत प्राप्त होने का कोई अनुमान नहीं हैं। 

वट सावित्री की पूजा के बीच अचानक साड़ी पहनकर महिलाओं के बीच पहुंच गया लड़का और फिर...

जानिए कौन थे सुंदरलाल बहुगुणा

16 वर्षीय लड़की पर हुआ केमिकल अटैक, हालत गंभीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -