2022 एशियाई खेलों में इस बार क्रिकेट भी आ सकता है नजर
2022 एशियाई खेलों में इस बार क्रिकेट भी आ सकता है नजर
Share:

नई दिल्ली : इस बार 2022 एशियाई खेलों में क्रिकेट के भी मुकाबले होंगे। 19वें एशियाई खेल चीन के झीजियांग प्रांत की राजधानी हांगझाऊ में 10 सितंबर 2022 से 25 सितंबर 2022 तक होंगे। भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन यानि आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने यह जानकारी दी है। हांगझाऊ चीन का तीसरा शहर है, जहां एशियाई खेल होंगे। इससे पहले 1990 में बीजिंग और 2010 में ग्वांगझू में एशियाई खेल हुए थे।

बजरंग पुनिया ने जीता गोल्ड मैडल, पायलट अभिनन्दन को किया समर्पित

बीसीसीआई ने लिखा पत्र 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अधिकारी के मुताबिक, 2022 एशियाड में पुरुष और महिला टी-20 क्रिकेट के मैच खेले जाएंगे। एशियाड में क्रिकेट को शामिल करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई ने आईओए को पत्र लिखा था। हालांकि, एशियाई खेलों में अब तक दो बार क्रिकेट की प्रतियोगिताएं हुईं हैं, लेकिन दोनों बार भारत की पुरुष और महिला टीमों ने हिस्सा नहीं लिया था।

बजरंग और पूजा ने जीते स्वर्ण पदक तो इन खिलाडियों ने रजत पदक पर जमाया कब्जा

पहले इस तरह होता था मुकाबला 

जानकारी के लिए बता दें 2010 ग्वांगझू और 2014 इंचियोन एशियाड में भी पुरुष और महिला क्रिकेट की प्रतियोगिताएं हुईं थीं। 2010 में बांग्लादेश ने पुरुष और पाकिस्तान ने महिला वर्ग का खिताब जीता था। वहीं, 2014 में श्रीलंका की पुरुष और पाकिस्तान की महिला टीम चैम्पियन बनी थी। वही बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, चीन, हॉन्गकॉन्ग, मलेशिया, नेपाल और मालदीव की पुरुष और पाकिस्तान, बांग्लादेश, जापान, चीन, नेपाल, थाईलैंड, हॉन्गकॉन्ग और मलेशिया की महिला क्रिकेट टीमों ने 2010 एशियाड में हिस्सा लिया था।

वर्ल्ड ट्रैक साइक्लिंग चैम्पियनशिप : इटली के फिलिपो गेना ने जीता इंडिविजुअल परस्यूट का गोल्ड मेडल

पाक से ख़त्म नहीं होंगे सम्बन्ध, ICC ने ठुकराई BCCI की मांग

सैयद मुश्ताक अली टी-20 : मध्यप्रदेश ने हासिल की सिक्किम पर शानदार जीत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -