साउथ की मूवी से मीरा ने की थी अपने करियर की शुरुआत
साउथ की मूवी से मीरा ने की थी अपने करियर की शुरुआत
Share:

मीरा चोपड़ा का नाम कोई नया नहीं है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मूवी 'बांगरम' से की। जिसके उपरांत उन्होंने 'गैंग्स ऑफ घोस्ट' से हिंदी मूवीज में वर्ष 2014 में अपना डेब्यू किया। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं की कई सारी मूवीज में भी कार्य किया। मीरा चोपड़ा का जन्म 8 जुलाई 1983 को दिल्ली में हुआ। मीरा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के ही एक प्राइवेट स्कूल से ही पूरी की। जिसके उपरांत  मीरा ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई सागिनॉ वैली स्टेट यूनिवर्सिटी, सागिनॉ, मिशिगन, अमेरिका से की है। जिसके साथ साथ मीरा ने अंग्रेजी में ग्रैजुएशन के साथ पोस्ट ग्रैजुएशन में मास कम्युनिकेशन पूरा कर लिया है। जिसके उपरांत  उन्होंने एक्टिंग सीखनी शुरू की।

मीरा चोपड़ा का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम सुदेश चोपड़ा है और मां का नाम नीलम चोपड़ा है। उनकी बहन का नाम टिमसी चोपड़ा है उनके भाई का नाम विक्रम चोपड़ा है। मीरा चोपड़ा, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा की चचेरी सिस्टर है। मीरा चोपड़ा ने अब तक शादी नहीं की है और न ही वो किसी के साथ रिलेशनशिप में रह चुके है।

मीरा चोपड़ा ने अपना करियर एक मॉडल के रूप में शुरू कर दिया था। जिसके उपरांत वो कई सारे ब्रांड्स के एड में भी दिखाई दी। मीरा ने अपने मूवी करियर की शुरुआत वर्ष  2005 में आई साउथ की मूवी 'अंबे अरयुरे' से की थी। इस मूवी में उनके अपोजिट एस जे सूर्या में दिखाई दिए थे। ये फिल्म साउथ की बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। जिसके उपरांत उन्होंने पवन कल्याण के साथ भी एक तेलुगु मूवी  में अभिनय किया। जिसके उपरांत उन्होंने एम।एस राजू की फिल्म 'वाणा' में काम किया, जिसे दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला लेकिन अचानक ही इसके बाद मीरा ने साउथ की मूवी में कार्य करना बंद कर दिया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meera Chopra (@meerachopra)

बहुत अरसे के उपरांत वो विक्रम भट्ट की मूवी '1920: लंदन' में शरमन जोशी के साथ बॉलीवुड मूवी में नजर आई। इसके बाद उन्होंने सतीश कौशिक की फिल्म 'गैंग ऑफ गोश्त' में किरदार किया। साथ ही उन्होंने साल 2018 में आई मूवी 'नास्तिक' में अर्जुन रामपाल के साथ काम किया। फिल्मों के अलावा मीरा वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। हाल ही में वो कांस फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई दे चुकी है।

प्रतिभाओं को मिलेगा नया मौका, जल्द शुरू होने जा रही कलाकारों के लिए ये खास चीज

साउथ के इन दो दिग्गजों पर करण जौहर ने लगाया बड़ा दांव

RRR को 'गे लव स्टोरी' बताने वाले इस शख्स पर भड़के फिल्म निर्माता, ऑस्कर विनर ने कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -