इस मशहूर अदाकारा को डेट कर चुके हैं कुमार सानु, टूट गई थी पहली शादी!
इस मशहूर अदाकारा को डेट कर चुके हैं कुमार सानु, टूट गई थी पहली शादी!
Share:

बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर कुमार सानु आज भी अपनी सुरीली आवाज़ से कई लोगो के दिलों में बसे हुए है। उन्हें बहुत पसंद किया जाता है और वह अपनी आवाज से सभी का दिल जीत लेते हैं। अपनी दमदार सिंगिंग के दम पर उन्होंने एक दो नही बल्कि लगातार 5 बार फिल्म फेयर अवार्ड को अपने नाम किया था और इसके अतिरिक्त इन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर के अवार्ड भी दिया जा चुका है। अब अगर कुमार सानु के निजी जीवन के बारे में बात करें तो जब वह कोलकाता में हुआ करते थे तभी उनकी मुलाकात रीता भट्टाचार्य से हुई थी।

दोनों की दोस्ती भी हो गयी थी जिसके बाद दोनों को प्यार हो गया और साल 1988 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद रीता गर्भवती हुईं लेकिन इसी बीच कुमार सानू का नाम कई अभिनेत्रियों संग जोड़ा जाने लगा। जब इस बात की भनक पत्नी रीता को लगी तो दोनों के बीच दूरियां आ गई और दोनों अलग हो गए। कुमार सानु के बेटे जान कुमार सानु नें बिग बॉस के 14वें सीजन में बताया था के उनके माँ पापा तब अलग हुए थे जब उनकी माँ रीना 6 महीनों की गर्भवती थी। वहीं पत्नी रीना की माने तो उन दिनों वो कुमार सानु के लव अफेयर्स की खबरों से तंग आ चुकी थी। जी हाँ और अपने तीनों बच्चों की परवरिश रीता नें खुद ही की है। आपको बता दें कि कुमार सानु का नाम एक वक्त कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आई कुनिका लाल संग जुड़ा था। हालाँकि ये खबरें बाद में महज़ अफवाहों के रूप में सामने आई।

दूसरी तरफ कुमार सानू का नाम एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री संग भी जुड़ा। जी दरअसल इस बात के बारे में रीता नें बताया था। उन्होंने कहा था कुमार सानु नें कई बार इस बात से इनकार किया था कि वो दोनों साथ नहीं है हालाँकि रीना को सच्चाई के बारे में पता था। हालाँकि बाद में खुद कुमार सानु नें यह बात मान ली थी के उन्होंने मीनाक्षी शेषाद्री को डेट भी किया था। कई अभिनेत्रियों को डेट करने के बाद कुमार सानू ने सलोनी भट्टाचार्य से शादी कर ली।

शाहरुख़ की बीवी होने का अंजाम भुगत रहीं हैं गौरी खान, किया सनसनीखेज खुलासा

अमीषा पटेल ने मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया दुख:

मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए डॉक्टरों की मदद लेती है ये एक्ट्रेस, यूजर बोले- 'तो ऐसे काम मत करो'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -