केेंद्र ने 3 वर्ष सपा सरकार ने 5 साल तक प्रदेश पर नहीं दिया ध्यान
केेंद्र ने 3 वर्ष सपा सरकार ने 5 साल तक प्रदेश पर नहीं दिया ध्यान
Share:

बुलंदशहर। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2017 का प्रचार प्रसार तेज हो गया है। यहां कई दलों के स्टार प्रचार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बुलंदशहर में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सपा के साथ चली गई स्थिति यह हो रही है कि कांग्रेस लगभग गायब हो रही है। उन्होंने कहा कि केेंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ने ही राज्य के लिए कुछ नहीें किया।

उन्होेंने कहा कि अब तो सीएम अखिलेश यादव को मत देना एक मत को वेस्ट करना है। समाजवादी पार्टी ने 5 वर्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 वर्ष के कार्यकाल में दलित व किसान के हित में कार्य नहीं किया मगर बीएसपी इसके लिए प्रयासरत रही। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लिए गए नोटबंदी के निर्णय की आलोचना की और कहा कि इससे लोगों को ही मुश्किल हुई है।

कालाधन तो आ नहीं पाया लेकिन लोग परेशान होते रहे। यदि केंद्र सरकार कालेधन और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना चाहती है तो फिर उसने विजय माल्या को लेकर कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि सपा के सत्ता में रहते हुए उत्तरप्रदेश में अपराध बढ़ गया है। वहां गुंडा राज कायम हो रहा है।

कांग्रेस पार्टी बेईमानों की बेनामी प्रॉपर्टी : नकवी

मायावती को लेकर चुनाव आयोग में हो सकती है शिकायत

सरोजिनीनगर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी स्वाति सिंह

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -