अप्राकृतिक दुष्कर्म मामले में तीसरी बार जेल भेजा गया मौलवी साकिब, FB पर युवक को झांसा देकर बनाया शिकार
अप्राकृतिक दुष्कर्म मामले में तीसरी बार जेल भेजा गया मौलवी साकिब, FB पर युवक को झांसा देकर बनाया शिकार
Share:

आयोध्या: रामनगरी अयोध्या के अंतर्गत आने वाले रुदौली इलाके में रहने वाले मौलवी हाजी साकिब पर एक लड़के के साथ अप्राकृतिक बलात्कार करने का संगीन आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि मौलवी ने उसे मुशायरे में शामिल कराने के बहाने प्रयागराज से अयोध्या बुलाया था। यहां उसे नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोर की शिकायत पर आरोपी मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है। बता दें कि मौलवी पर अप्राकृतिक दुष्कर्म के दो केस पहले से दर्ज हैं।

पीड़ित किशोर ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि फेसबुक के माध्यम से रुदौली के परसोली गांव के रहने वाले मौलवी हाजी साहब से उसकी मुलाक़ात हुई थी। मौलवी ने उसे मुशायरे में शामिल कराने का वादा किया और अयोध्या में रुदौली के अपने घर पर बुला लिया। पीड़ित का आरोप है कि मौलवी ने घर में बुलाकर उसे नशीला इंजेक्शन दिया, जिसके बाद वह बेसुध हो गया। इसके बाद 2 दिन तक मौलवी हाजी साकिब ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार, हाजी मौलवी साकिब रुदौली क्षेत्र के ही एक मदरसे में पढ़ाता था, जहां पर उसने पहले भी ऐसे ही कई बच्चों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।

इन मामलों में वह दो बार जेल की सजा काट चुका है। इस बार इसी आरोप में तीसरी बार जेल गया है। इस मामले में सीओ धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ के अनुसार, मौलवी पहले भी मदरसे के छात्र के साथ इसी तरह के संगीन आरोप में जेल की सजा काट चुका है।

फरीदाबाद: ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है #Justicefornikita, जानिए क्या है मामला

इस्लाम ना स्वीकारने पर युवती की सरेआम हत्या, परिजन बोले- दोषी का एनकाउंटर हो

UFC लाइटवेट चैंपियन खैब ने की संन्यास की घोषणा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -