बदल गई राज्यसभा के मार्शल्स की वर्दी, नई यूनिफार्म पहने आए नज़र
बदल गई राज्यसभा के मार्शल्स की वर्दी, नई यूनिफार्म पहने आए नज़र
Share:

नई दिल्ली: संसद के विंटर सेशन के पहले दिन राज्यसभा के सदस्य सभापति के पीछे खड़े मार्शल्स को देख कर दंग रह गए। दरअसल, मार्शल्स के पुराने भारतीय पोशाक के साथ पगड़ी वाली वर्दी को अब चेंज कर दिया गया है। बदलाव के बाद उनकी वर्दी सैन्य और सिविल यूनिफार्म जैसी लग रही है। उनकी नई वर्दी का रंग ऑलिव ग्रीन रखा गया है। आपको बता दें कि राज्यसभा का यह 250वां सत्र है। इस सदन में 245 मेंबर हैं, वहीं इसका गठन 1952 में किया गया था। 26 नवंबर को संविधान को 70 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। इस अवसर पर संयुक्त सत्र बुलाया गया है।

वहीं इस सत्र में पीएम मोदी ने राज्यसभा को सम्बोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि 'राज्य सभा के 250वें सत्र के दौरान मैं यहां उपस्थित सभी सांसदों को बधाई देता हूं। लेकिन 250 सत्रों की ये जो यात्रा चली है, उसमें जिन-जिन सांसदों ने योगदान दिया है वो सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं। मैं उनका आदरपूर्वक स्मरण करता हूं।'

उन्होंने आगे कहा कि 250 सत्रों का ये समय अपने आप ही व्यतीत हुआ, ऐसा नहीं है। यह एक विचार यात्रा रही। समय बदलता गया, परिस्थितियां बदलती गई और इस सदन ने बदली हुई परिस्थितियों को आत्मसात करते हुए अपने को ढालने की कोशिश की। सदन के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। कभी संविधान निर्माताओं के बीच में चर्चा चल रही थी कि सदन एक हो या दो हो, किन्तु अनुभव कहता है कि संविधान निर्माताओं ने जो व्यवस्था दी है वो कितनी उपयुक्त है। यदि निचला सदन जमीन से जुड़ा हुआ है तो दूसरा उच्च सदन दूरदर्शी है।'

चिदंबरम की कांग्रेस से अपील, कहा- अर्थव्यवस्था पर सरकार के 'घोर कुप्रबंधन' को उजागर करे पार्टी

रूस का दावा, कहा- 'साल 2025 तक भारत को दे दिए जाएंगे S-400 ट्रायम्फ

यूनिवर्सिटी में जहरीली गैस तैयार कर रहे थे दो प्रोफेसर, हुए गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -