19 फरवरी को हुआ निकाह,रिसेप्शन पार्टी से पहले ली जान
19 फरवरी को हुआ निकाह,रिसेप्शन पार्टी से पहले ली जान
Share:

रायपुर। शहर में मंगलवार की रात एक नवविवाहित युवक ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी फिर खुद ने आत्महत्या कर ली। दोनों का निकाह 2 दिन पहले ही हुआ था। बताया गया है की दोनों की लव मैरिज हुई थी। पति-पत्नी के बीच बंद कमरे में किसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने लड़की पर चाकू से वार कर के उसे मौत के घाट उतार दिया उसके बाद खुद ने भी आत्महत्या कर ली। दोनों ने 19 फरवरी को ही साथ जीने की कसम खाई थी और 21 फरवरी की रात दोनों की कसम टूटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों के शव को पोस्मॉर्टम के लिए भेजा गया है। 

बताया जा रहा है की बृजनगर  में रहने वाला दूल्हा असलम (22) का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। युवक के ब्लड प्रेशर की दवाएं लेने की बात भी सामने आई है।पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया की असलम उस दिन अजीब सी बाते कर रहा था। 

बताया गया है की असलम मेकैनिक का काम करता था। दो दिन पहले ही  कहकशां बानो (22) राजातालाब की रहवासी असलम की पत्नी बनकर बृज नगर स्थित उसके मकान में आई थी। मंगलवार रात को ही दोनों का रिसेप्शन था। सभी लोग तैयार हो रहे थे। असलम और उसकी पत्नी कमरा अंदर से बंद करके तैयार होने गए थे तभी कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आईं। कमरा खोलने पर अंदर दोनों की लाशें पड़ी थी। कहकशां के शरीर पर कपड़े नहीं थे, पड़ोसियों ने ही पुलिस को इस वारदात की खबर दी थी।

पुलिस के मुताबिक दुल्हन कहकशां के पेट, सीने, बांह और दोनों हाथाें पर जगह-जगह चाकू से वार के निशान मिले। शव को देखने के बाद पता चल पाया कि दुल्हन कहकशां के शरीर पर 15 बार चाकू से वार किया गया। असलम, कहकशां से प्यार करता था। घर वालों ने इसी वजह से दोनों का निकाह कराया था। असलम के शव की जांच में पता चला है कि उसकी जांघ व गर्दन पर चाकू से वार किया गया। काफी खून बहने से उसकी भी मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ में AAP की एंट्री, चुनावी बिगुल फूकेंगे केजरीवाल और मान

नशे में धूत पति ने ली पत्नी की जान,फिर कर ली आत्महत्या

छत्तीसगढ़ में छिड़ी ट्विटर वॉर, CM बघेल बोले- 'ठाकुर साहब'! सवाल NIA की जांच पर नहीं...'

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -