छत्तीसगढ़ में AAP की एंट्री, चुनावी बिगुल फूकेंगे केजरीवाल और मान
छत्तीसगढ़ में AAP की एंट्री, चुनावी बिगुल फूकेंगे केजरीवाल और मान
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली और पंजाब में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (AAP) अब अपना विस्तार करने में लग गई है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी AAP ने अब छत्तीसगढ़ में भी एंट्री ले ली  है। खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अगले महीने अभियान का आगाज़ करने जा रहे हैं। केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ 5 मार्च को रायपुर आने वाले हैं।

रायपुर में AAP ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है। इसके माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी योजना का खुलासा कर सकती है। बता दें कि, यह पहली बार होगा जब 'AAP' छत्तीसगढ़ के चुनाव में उतरेगी। हालाँकि, पार्टी का संगठन अभी सत्ताधारी कांग्रेस और भाजपा के मुकाबले काफ़ी कमजोर है, मगर इसे मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। पिछले एक महीने में AAP के प्रदेश प्रभारी संजीव झा राज्य के कई जिलों की यात्रा कर चुके हैं। AAP ने 455 ब्लॉक अध्यक्षों की भी नियुक्ति भी की है। पार्टी ने लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिवों के नामों का ऐलान भी किया है। 

हालाँकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि AAP कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और क्या अकेले मैदान में उतरेगी या फिर किसी से गठबंधन करेगी ? बता दें कि, इस साल के आखिर में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और AAP वहां भी चुनाव लड़ने की तैयारी में है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, तो मध्य प्रदेश में भाजपा का शासन हैं। 2022 के अंत में अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में भी जमकर मेहनत की थी और पार्टी वहां 5 सीटों पर कब्जा करने में सफल रही थी। अब देखना ये है कि, केजरीवाल छत्तीसगढ़ में क्या करिश्मा कर पाते हैं। 

मार्च में बिहार के CM बन जाएंगे तेजस्वी यादव, नितीश खुद सौंपेंगे कुर्सी - RJD विधायक का दावा

'JDU के कई नेता हमारे सम्पर्क में, जल्द करेंगे ऐलान..', उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

बेटे की कंपनी से अलग हुईं CM शिवराज की पत्नी साधना सिंह, जानिए क्या है वजह?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -