सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के सरकारी आवास से विदा हुईं दो गरीब बेटियां
सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के सरकारी आवास से विदा हुईं दो गरीब बेटियां
Share:

भोपाल: हमेशा अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इस बार बहुत ही सराहनीय काम किया है। हाल ही में उन्होंने गरीबी से परेशान एक मां बाप की दो बेटियों की शादी करवाई है। बीते बुधवार को सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने सरकारी आवास में तंगहाली से परेशान एक परिवार की बेटियों के हाथ पीले कर, उनकी शादी करवाई, और उन्हें विदा भी किया। बताया जा रहा है इस शादी में सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कपड़े, बर्तन, शादी का जोड़ा और दोनों दूल्हों के लिए अंगूठी खुद पसंद करके उन्हें गिफ्ट की। इस दौरान सरकारी आवास को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया।

करीब शाम 7 बजे उज्जैन से दूल्हे बारात लेकर सांसद आवास पहुंचे और शादी रचाई। आप सभी को बता दें कि राजधानी भोपाल के टीला रामपुरा में रहने वाले नर्मदा प्रसाद मिश्रा अपनी पत्नी के साथ मजदूरी कर घर का गुजारा करते हैं। नर्मदा प्रसाद की दो बेटियां हैं चंचल और संध्या। उनकी दोनों बेटियों का रिश्ता उज्जैन के नानूखेड़ा गांव में एक किसान परिवार के बेटों से तय हुआ लेकिन लॉकडाउन के चलते काम धंधा चौपट हो गया इस व्जह से घर चलाना मुश्किल हो गया।

शादी के लिए रुपयों की कमी थी। इसी बीच एक दिन नर्मदा प्रसाद अपनी पत्नी को लेकर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के सरकारी आवास पहुंचे और बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद मांगी। यह देखकर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने खुद दोनों लड़कियों के विवाह का जिम्मा उठाने के लिए कहा। उसके बाद उन्होंने नर्मदा की दोनों बेटियों संध्या और चंचल की शादी धूम-धाम से की। अब दोनों बेटियों का कहना है कि, ''सांसद दीदी ने हमारी शादी करा कर जो एहसान किया है उसका बदला हम कभी नहीं चुका पाएंगे।'' दूसरी तरफ इस बारे में सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कहना है, 'मुझे आज बहुत खुशी हो रही है। मैंने पूरे मन से बेटियों को ससम्मान विदा किया है, यह काम मेरे द्वारा किया जाए ऐसी ईश्वर की इच्छा थी और आगे भी मैं जरूरतमंदों की मदद करती रहूंगी'।

मुजफ्फरपुर: SBI बैंक से बंदूकधारी बदमाशों ने 7 लाख रुपए लुटे, हुए फरार

सामने आई इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी की पहली झलक

भूत पुलिस से जैकलीन फर्नांडिस का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, जबरदस्त अवतार में आई नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -