सपा-बसपा में हो रही टूट, भाजपा में जा रहे सदस्य
सपा-बसपा में हो रही टूट, भाजपा में जा रहे सदस्य
Share:

लखनऊ : समाजवादी पार्टी और बसपा में सदस्य नेता अलगाव से प्रेरित हो रहे हैं। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले सपा और बसपा के सदस्य टूटकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। ऐसे में सपा और बसपा की मुश्किलें बढ़ गई हें तो दूसरी ओर भाजपा का कुछ सीटों पर जनाधार मजबूत होता नज़र आ रहा है।

हाल ही भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्र ने बताया कि बसपा के दो विधायक रजनी तिवारी सवायजपुर, हरदोई और बृजेश कुमार वर्मा बिलग्राम मल्लावा हरदोई भाजपा में शामिल हो गए। उनका कहना था कि पूर्व विधायक राकेश गोस्वामी व सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जसवीर बाल्मिीकी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

गौरतलब है कि पहले ही स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा से अलग हो गए जिसे बसपा के लिए बड़ा नुकसान बताया गया है। नए सदस्यों को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा में शामिल करवाया गया। इस दौरान भाजपा के खासा उत्साह रहा। उत्तरप्रदेश की राजनीति में अब भाजपा के पक्ष में भी जातिगत समीकरण बनते नज़र आ रहे हैं। 

अखिलश यादव, स्टेंड पर खड़ी साइकिल पर चला रहे हैं पैडल

अखिलेश ने ली मुलायम के घर से बिदाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -