प्लाजा निर्माण को लेकर उठ रहे कई सवाल, आप भी जानिए पूरा मामला
प्लाजा निर्माण को लेकर उठ रहे कई सवाल, आप भी जानिए पूरा मामला
Share:

नरसिंहपुर से संदीप राजपूत की रिपोर्ट 

नरसिंहपुर। जिले में चर्च ग्राउंड के पास कलेक्टर बंगला के सामने पूर्व कलेक्टर वेद प्रकाश शहर वासियों को ने शहर वासियों को सौगात दी थी कि यहां इस प्लाजा में शहर के गणमान्य नागरिक बुजुर्ग महिलाएं, माताएं, बहन, आमजन अपने परिवार के साथ शांति में बैठकर दो पल गुजार सकेंगे, प्लाजा के भूमि पूजन के दौरान राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी, नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल ने भूमि पूजन किया था। 

प्लाजा की परिकल्पना नरसिंहपुर जिले में पदस्थ कलेक्टर वेद प्रकाश की थी, निर्माण पूरा होने से पहले ही कलेक्टर श्री वेद प्रकाश का तबादला हो गया, प्लाजा के भूमि पूजन के दौरान प्लाजा के निर्माण की कीमत 33 लाख रुपए बताई गई थीं। प्लाजा निर्माण में फुटपाथ, रैंप, प्रकाश, मंच, फाउंटेन, बाल बीम, प्लेट फार्म, आदि अन्य चीजों के अलावा प्लाजा निर्माण के समय सीमेंट के स्थान पर वुडेन पत्थर लगाने की बात कही गई थीं। 

प्लाजा का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर इस वर्ष 15 अगस्त के शुभ अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री व वन मंत्री कु. विजय शाह के द्वारा लोकार्पण किया गया, इस संबंध में जारी किए गए समाचार में बताया गया कि सार्वजनिक मनोरंजन के लिए 80 लाख रुपए की लागत से नरसिंहपुर नगर पालिका परिषद द्वारा बनवाया गया है, सोचनीय बात यह है कि जिस प्लाजा के भूमि पूजन के समय 33 लाख कीमत बताई गई थीं।  वह लोकार्पण के समय 80 लाख कैसे हो गई। 

जंगली क्षेत्रों में आंतक मचाने वाले दो खूंखार तेदूंए हुए पिंजरे में कैद

चचेरी बहन के साथ की हैवानियत, बचाने आई दादी तो उनका भी कर दिया ये हाल

तेजी से फ़ैल रहा है टोमेटो फीवर, जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -