जिस गानें से घर-घर में छाए मनोज तिवारी उसके लिए नहीं ली उन्होंने फीस, जबरदस्त है किस्सा
जिस गानें से घर-घर में छाए मनोज तिवारी उसके लिए नहीं ली उन्होंने फीस, जबरदस्त है किस्सा
Share:

भोजपुरी फिल्मों के मशहूर सुपरस्टार मनोज तिवारी फिल्मों के साथ-साथ इन दिनों राजनीति में व्यस्त हैं। मनोज तिवारी ने ना सिर्फ भोजपुरी की हिट फिल्में दी हैं बल्कि उनके गाए कई ऐसे गाने हैं जो उत्तर भारत में शादियों से लेकर त्योहारों पर बहुत सुनाई पड़ते हैं। मनोज तिवारी ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में 'जिया हो बिहार के लाला' गाया। अनुराग कश्यप से मनोज तिवारी की मुलाकात मनोज बाजपेयी ने करवाई थी। 

मनोज बाजपेयी ने अपने करियर की अरभिंक दिनों में मनोज तिवारी का गाना सुना था। तब तक वह इतने लोकप्रिय नहीं हुए थे। मनोज बाजपेयी ने जब गाना सुना तो उनकी आवाज के फैन हो गए। वह अनुराग कश्यप को जानते थे तो उन्होंने मनोज तिवारी के गाने का कैसेट उन्हें दिया। अनुराग ने को भी उनकी आवाज काफी पसंद आई। मनोज बाजपेयी उस समय फिल्म शूल कर रहे थे। फिल्म के डायलॉग अनुराग ने लिखे थे। उस फिल्म में बैकग्राउंड में कई जगह मनोज तिवारी के गाने का उपयोग हुआ। 

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के गाने 'जिया हो बिहार के लाला' गाने के लिए अनुराग कश्यप को एक देसी आवाज की खोज थी जो गांव से जुड़ा हुआ महूसस कराए। तब उन्होंने मनोज तिवारी को इसके लिए कांटेक्ट किया। मनोज तिवारी ने इसके लिए उनसे कोई फीस नहीं ली थी। उनका कहना था कि वह फिल्म के साथ जुड़े यही उनके लिए बड़ी बात है। कभी अनुराग कश्यप और मनोज तिवारी सार्वजनिक मंचों से एक दूसरे की प्रशंसक करते थे किन्तु बाद में उनके रिश्ते बदल गए। दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई। 

भोपाल में हिंदू युवक के साथ मुस्लिम युवकों ने की बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही जाँच में जुटी पुलिस

चलती ट्रैन से नीचे गिरा युवक, हुई दर्दनाक मौत

कार के अंदर मृत मिले 3 बच्चे, खेलते समय अंदर से लॉक कर लिया था दरवाजा, दम घुटने से हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -