51 वर्ष की आयु में तीसरी बार पिता बने मनोज तिवारी, घर आई नन्ही परी
51 वर्ष की आयु में तीसरी बार पिता बने मनोज तिवारी, घर आई नन्ही परी
Share:

नई दिल्ली: भोजपुरी स्टार और भाजपा के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने हैं। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। यह खुशखबरी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी सुरभि के साथ तस्वीर शेयर करते हुए दी है। मनोज तिवारी की यह बच्ची दूसरी शादी से है। इससे पहले 2020 में भी वह एक बेटी के पिता बन चुके हैं। पहली पत्नी रानी तिवारी से भी उनकी एक पुत्री है। बता दें कि, 2012 में मनोज तिवारी अपनी पहली पत्नी से अलग हो गए थे। अब मनोज 3 पुत्रियों के पिता बन चुके हैं। ट्विटर पर प्यारे से मैसेज के साथ उन्होंने अपनी बच्ची का स्वागत किया है। 

 

मनोज तिवारी 51 वर्ष की आयु में तीसरी बार पिता बने हैं। उन्होने अपनी पत्नी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी।'

बता दें कि, हाल ही में भाजपा सांसद ने अपनी पत्नी सुरभि की गोदभराई का वीडियो साझा किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था कि, कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते बस महसूस कर सकते हैं। मनोज तिवारी ने 2020 में दूसरा विवाह किया था। उसी साल उनकी बेटी सान्विका ने जन्म लिया था। उनकी पहली पत्नी से बेटी का नाम रीति है।  

केजरीवाल मांग चुके माफ़ी, क्या अब मनीष सिसोदिया की बारी ? CM सरमा पर आरोप लगाकर फंसे

मातम में बदली अनिल देशमुख की ख़ुशी, बॉम्बे HC ने बेल देकर बदला फैसला

भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिन का ब्रेक, क्रिसमस- न्यू ईयर मनाने विदेश जाएंगे राहुल गांधी ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -