'मन की बात' में PM मोदी ने की महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना
'मन की बात' में PM मोदी ने की महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में बहुत सी ऐसी बातें कहीं जो बेहतरीन रही। उन्होंने कहा कि, “प्रिय देशवासियों, आपने कुछ दिन पहले सुना होगा कि चार महिला पायलटों ने अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान की कमान संभाली थी। 10,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने वाली इस उड़ान में 225 से अधिक लोग भारत आए।” इसी के साथ उन्होंने आगे महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की।

उन्होंने कहा, “आपने दो महिला IAF अधिकारियों को इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में इतिहास बनाते देखा होगा। चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो, राष्ट्र की महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।” आप सभी को हम यह भी बता दें कि दो IAF महिला अधिकारी गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाली पहली महिला पायलट बनीं। जी दरअसल 11 जनवरी को सभी महिला पायलट टीम के साथ एयर इंडिया की सबसे लंबी सीधी उड़ान सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। यह उत्तरी ध्रुव पर उड़ान भरती है और लगभग 16,000 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

वहीं भारत की पहली तीन महिला फाइटर पायलटों में से एक, फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ, गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायु सेना की टुकड़ी का हिस्सा बनी, और वह यह करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनीं। वहीं उनके अलावा फ्लाइट लेफ्टिनेंट स्वाति राठौर राजपथ पर फ्लाईपास्ट का हिस्सा बनने वाली पहली महिला बनीं, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने चार हेलिकॉप्टरों के निर्माण में Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर उड़ाया। वहीं अपने कार्यक्रम मन की बात में PM मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों में देश की महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के लिए भी सभी की सराहना की।

जाह्नवी कपूर ने खेला क्रिकेट, देंखे ये मजेदार वीडियो

युवराज सिंह ने प्रीति जिंटा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा ये स्पेशल नॉट

पिछले 24 घंटों में रूस में सामने आए कोरोना के 18,359 मामले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -