इस अभिनेता ने की गुपचुप सगाई, तस्वीरें दे रहीं गवाही
इस अभिनेता ने की गुपचुप सगाई, तस्वीरें दे रहीं गवाही
Share:

बॉलीवुड के कई सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने गुपचुप सगाई कर फैन्स को झटका दिया है। अब इसी लिस्ट में एक नाम शामिल हुआ है 'मन की आवाज प्रतिज्ञा 2' फेम आशीष कपूर का। जी दरअसल आशीष ने गुपचुप सगाई कर ली है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैन्स को इस बारे में खुशखबरी दी है। हाल ही में प्रोड्यूसर पर्ल ग्रे संग आशीष ने एक फोटो शेयर की है, जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस फोटो में दोनों ने कंधे पर एक जैसा टैटू कराया हुआ है और इसी से इस बात का खुलासा हो रहा है कि दोनों एक दूजे के हो गए हैं। वहीँ दूसरी तरफ आशीष ने इंस्टाग्राम पर अपना बायो भी बदल लिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashish Kapoor (@kapooraashish)

आप देख सकते हैं उन्होंने 'टेकन' लिखते हुए रिंग की इमोजी बनाई है। वैसे अब तक आशीष ने इस पर कोई बयान नहीं जारी किया है और न ही फैन्स को किसी भी बारे में जानकारी दी है लेकिन उनकी फोटो इस बात की गवाही दे रही है। इस फोटो में उन्होंने और पर्ल ग्रे ने कंधे पर टैटू करवाए हैं जो सेम है। दोनों ने कंधे पर एक तारीख लिखवाई है और इसी के साथ ही लिखा है, "मरते दम तक साथ।" वहीँ कैप्शन में आशीष ने नजर न लगने वाली इमोजी बनाई है और क्रॉस उंगली की हुई एक इमोजी शेयर की है। सामने आने वाली खबरों की मानें तो पर्ल ग्रे और आशीष दोनों ही कुछ समय पहले वेकेशन के लिए साथ गए थे।

आप देख सकते हैं आशीष का इंस्टाग्राम अकाउंट इस बात का प्रूफ है। वहीँ आशीष से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि ''कुछ समय पहले ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों साथ हैं और क्वालिटी टाइम एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप के प्रति काफी मैच्योर हैं और लाइफ को लेकर भी दोनों एक जैसी सोच रखते हैं।'

बॉर्डर विवाद: असम ने लगाया आर्थिक बैन, अब इन राज्यों से महंगी वस्तुएं मंगवा रहा मिजोरम

इंस्टाग्राम प्रभावित करने वाला 'हशपुप्पी' अमेरिका में कर रहा था ये काम

फिल्म के सेट पर टाइगर श्रॉफ से भीड़ गया ये शख्स, फिर अभिनेता ने किया ये हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -