'मंजुलिका' बनी मोनालिसा! वीडियो देख उड़े फैंस के होश
'मंजुलिका' बनी मोनालिसा! वीडियो देख उड़े फैंस के होश
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते है वही अब मोनालिसा ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमे मोनालिसा बॉलीवुड फिल्म 'भूल भुलैया' के 'मेरे ढोलना' गानें की धुन पर कातिलाना अंदाज में नजर आई। मोनालिसा इन दिनों टेलीविज़न सीरियल 'बेकाबू' की शूटिंग कर रही हैं। ऐसा लग रहा है मोनालिसा सीरियल के गेटअप में हैं। वह रात के अंधेर में टहलती नजर आती हैं। 

मोनालिसा ने बालों को खुला रखा है। उन्होंने लाल रंग की बड़ी सी बिंदी लगा रखी है तथा कानों में हैवी झुमके पहने हैं। मोनालिसा ने पीले रंग की साड़ी के साथ लाल रंग का ब्लाउज मैच किया है। वह रात के अंधेरे में पेड़ों के बीच टहलती नजर आती हैं तथा फिर पोज देती हैं। मंजुलिका के लुक में मोनालिसा ने इसके साथ गाने की लाइन 'आमी जे तोमार.... शुधु जे तोमार' लिखा है। मोनालिसा के इस वीडियो पर उनके फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

बता दे कि मोनालिसा इन दिनों भोजपुरी फिल्मों की जगह टेलीविज़न सीरियल में व्यस्त हैं। वह एकता कपूर का सीरियल 'बेकाबू' कर रही हैं इसमें उनका नकारात्मक किरदार है। सीरियल में मोनालिसा को बहुत पसंद किया जा रहा है। उनके साथ 'बिग बॉस 16' फेम शालीन भनोट भी हैं। मोनलिसा अक्सर सेट से शालीन के साथ रील साझा करती रहती हैं।

क्यों एक्टिवा से बेस्ट है जुपिटर जानिए खासियत

कपिल शर्मा या रुपाली गांगुली? जानिए कौन है TV का सबसे रईस स्टार

बिग बॉस में होगी मिया खलीफा की एंट्री? मचेगा जमकर घमासान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -