क्या है एल्विश और मनीषा के विवाद की जड़ !
क्या है एल्विश और मनीषा के विवाद की जड़ !
Share:

मनीषा रानी और एल्विश यादव के बीच फिर से एक नया  विवाद उभरा  है। इस विवाद की शुरुआत इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने से हुई थी, जब बिहार की क्वीन मनीषा रानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एल्विश यादव को अनफॉलो कर दिया। यह कार्रवाई उनकी तरफ से एक प्रकार का संकेत था। जल्द ही, एल्विश यादव ने इसे 'बचकानी हरकत' बताया और कहा कि मनीषा रानी ऐसा केवल व्यूज पाने के लिए कर रही हैं। यह उनके बयान के बाद मनीषा रानी को बेहद बुरा लगा और वह नाराज़  हो गईं।

मनीषा रानी ने इस विवाद को सीधे सामने लेते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने अनफॉलो करने की असल वजह को बताया। इसके अलावा, मीडिया के सामने उन्होंने एक बार फिर से एल्विश यादव पर निशाना साधा और सरेआम उनकी खिल्ली उड़ाई।

मनीषा रानी ने कहा, "मैं व्यूज पाने के लिए कॉन्ट्रोवर्सी नहीं करती हूं। मैं आज जहां भी हूं अपनी मेहनत की वजह से हूं। यहां तक पहुंचने के लिए मैंने स्ट्रगल किया है।" 

एल्विश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा,  "व्यूज के लिए, कॉन्ट्रोवर्सी के लिए कौन क्या करता है सबको पता है। मैं ये सब व्यूज के लिए नहीं करती हूं।" मनीषा रानी के इस बयान के बाद अब एल्विश यादव जवाब देंगे  या नहीं, ये तो आने वाले वक्त में पता चल पायेगा , लेकिन एक बात तो तय है कि एल्विश यादव और मनीषा रानी के बीच की दूरियां बढ़ती जा रही हैं। 

एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर के साथ इमर्सिव एंटरटेनमेंट की शक्ति का लें आनंद

जानिये इस सुपरस्टार मल्टीटैलेंटेड कॉमेडियन की कहानी

ऐसे बनेगा एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर आपके स्मार्ट टीवी का नया बेस्ट फ्रेंड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -