'ओम बिरला भी जाएं ताइवान..', नैन्सी पेलोसी के दौरे से गदगद हुए कांग्रेस सांसद
'ओम बिरला भी जाएं ताइवान..', नैन्सी पेलोसी के दौरे से गदगद हुए कांग्रेस सांसद
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद मनीष तिवारी ने अमेरिकी सदन की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे का स्वागत किया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने सुझाव देते हुए कहा कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की अगुवाई में एक भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल को भी ताइवान जाना चाहिए। पेलोसी के ताइवान दौरे को ऐतिहासिक करार देते हुए मनीष तिवारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इस दावे पर प्रकाश डाला कि कांग्रेस, सरकार की सह-समान शाखा है, जिसका अर्थ है कि नैन्सी की यात्रा पर कार्यकारिणी का काफी कम नियंत्रण है।

मनीष तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'स्पीकर पेलोसी की ताइवान यात्रा ऐतिहासिक है। जैसा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शी जिंगपिंग को बताया कि कांग्रेस सरकार की एक समान शाखा है, उसी प्रकार अध्यक्ष ओम बिरला की अगुवाई में एक भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल को भी ताइवान का दौरा करना चाहिए।' तिवारी ने आगे कहा कि, 'यह न सिर्फ पेलोसी बल्कि तीन अमेरिकी लड़ाकू विमानों का भी ताइवान दौरा है। USS रोनाल्ड रीगन, USS त्रिपोली और USS अमेरिका भी ताइवान के आसपास के इलाके में ही तैनात हैं। 1995 के बाद से अमेरिका द्वारा सबसे गंभीर शक्ति प्रक्षेपण है, जब अमेरिकी वाहक ताइवान स्ट्रेट्स के जरिए रवाना हुए। इंडो-पैसिफिक में तनाव बढ़ रहा है।'

बता दें कि, पेलोसी मंगलवार देर रात ताइवान पहुंची थीं। चीन पेलोसी के इस दौरे से आगबबूला हो चुका है। उसने तुरंत फैलाएं किया है कि वह जवाबी कार्रवाई में सैन्य युद्धाभ्यास करेगा। पेलोसी के दौरे ने चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा दिया, क्योंकि बीजिंग ताइवान को अपनी एक-चीन नीति के तहत अपना हिस्सा होने का दावा करता है। हालांकि, व्हाइट हाउस ने जोर देकर कहा कि पेलोसी का ताइवान दौरा, चीनी संप्रभुता या अमेरिका की काफी समय से चली आ रही "एक-चीन" नीति का उल्लंघन नहीं है।

PM मोदी का बयान आने तक किसी भी समस्या पर अपने विचार तय नहीं करती दुनिया - अमित शाह

झांकी-पंडाल की साज-सज्जा के लिए लेना होगा अस्थाई कनेक्शन

BJP बोली- 'देश में महंगाई है ही नहीं...', सुनकर राहुल गाँधी ने कह डाली ये बड़ी बात

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -