अंडरवर्ल्ड डॉन के चक्कर में इंडस्ट्री से गायब हो गई मंदाकिनी, अब सिखाती हैं योगा
अंडरवर्ल्ड डॉन के चक्कर में इंडस्ट्री से गायब हो गई मंदाकिनी, अब सिखाती हैं योगा
Share:

1985 में हिंदी फिल्म सिनेमा में मंदाकिनी का नाम सबसे ऊपर रहा था। उन्होंने इसी दौर में इंडस्ट्री में कदम रखा था, और उसके बाद देखते ही देखते वह सुपरहिट हो गईं। फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से लोगों के बीच में पहचान बनाने वाली मंदाकिनी आज भले ही इंडस्ट्री से गायब हो लेकिन एक दौर में केवल उनका नाम चलता था। जी दरअसल मंदाकिनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1985 में की थी और उनकी पहली फिल्म बंगाली फिल्म 'अंतारेर भालोबाशा' थी। हालाँकि इसी साल उन्होंने फिल्म 'मेरा साथी' के साथ हिंदी सिनेमा में भी कदम रख दिए। उसके बाद साल 1985 में उन्होंने दो फिल्में 'आर पार' और 'राम तेरी गंगा मैली' की और इन फिल्मों के बाद उनकी किस्मत चमक गयी।

जी दरअसल राज कपूर के डायरेक्शन में बनी 'राम तेरी गंगा मैली' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म ने मंदाकिनी के करियर को नया मुकाम दे दिया और इस फिल्म में मंदाकिनी के जो अंदाज रहे वह सभी का दिल जीत बैठे। 'मेरा साथी' से शुरू हुआ मंदाकिनी का करियर साल 1996 में 'जोरदार' के साथ खत्म हो गया। जी दरअसल 1996 में उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया, हालाँकि संन्यास लेने से पहले मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ भी जुड़ा। आपको बता दें कि ऐसा कहा जाता था कि दाऊद उन्हें अपने पास बुला रहा था। हालाँकि मंदाकिनी ने साल 1990 में डॉ काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली जो कि बाद में बौद्ध भिक्षु बन गए।

वहीं अब मंदाकिनी और उनके पति रिनपोचे मुंबई में एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाते हैं। इसी के साथ मंदाकिनी योगा भी सिखाती हैं। उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम रब्बील और बेटी का नाम राब्जे है। खबरों के अनुसार अब मंदाकिनी फिल्मों में वापसी करना चाहती हैं। हालाँकि अभी कुछ तय नहीं है।

'मुझे कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार नाना पाटेकर', मशहूर एक्ट्रेस के पोस्ट से मचा बवाल

'एक विलेन रिटर्न्स' को KRK ने कहा महा घटिया फिल्म...

अनन्या ने लगाई विजय और रश्मिका के रिश्ते पर मुहर!, जानिए कितनी है सच्चाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -