WTP मॉल के वॉशरूम में महिला का वीडियो बना रहा था शख्स, खुलासा होते ही मच गया हंगामा
WTP मॉल के वॉशरूम में महिला का वीडियो बना रहा था शख्स, खुलासा होते ही मच गया हंगामा
Share:

जयपुर: राजस्थान के एक लोकप्रिय शॉपिंग मॉल में महिला कर्मचारी का आपत्तिजनक वीडियो बनाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि यहां मॉल में काम करने वाली महिला वॉशरूम गई थी, तभी एक शख्स ने अश्लील वीडियो बना लिया। जब महिला कर्मचारी को शख्स की हरकत का आभास हुआ, तो उसने चीख पुकार मचा दी।

घटना के विरोध में महिला ने हंगामा कर दिया। मिल रही खबर के मुताबिक, यह घटना जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित वर्ल्ड ट्रेड पार्क यानी डब्लूटीपी मॉल में पिछले 10 मार्च को हुई थी। यहां मॉल में काम करने वाली 32 वर्षीय महिला लंच करने के लिए मॉल के चौथे फ्लोर पर गई थी। दोपहर लगभग 2:30 बजे वह फ्लोर पर स्थित वॉशरूम में गई। भीतर जाने के पश्चात् उसने ऊपर की ओर देखा, तो कोई दीवार के ऊपर से मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। तत्पश्चात, महिला ने शोर मचा दिया। बाद में लोगों ने मामले की खबर पुलिस को दे दी।

सूचना पर पहुंची जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए मॉल में जगह-जगह तलाशी ली। लेकिन, अपराधी नहीं मिला। चेकिंग के पश्चात् भी वीडियो बनाने वाले का कुछ पता नहीं चला। पीड़ित महिला ने जवाहर सर्किल थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है तथा अपराधी शख्स की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की तहकीकात में पता चला है कि जिस जगह घटना हुई है, मॉल के उस फ्लोर पर न कोई CCTV ठीक है तथा न ही किसी सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी लगी है। यह मॉल प्रबंधन की लापरवाही है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि महिला के साथ यह हरकत किसने की।

इंदौर में हिंसक हुआ आदिवासियों का आंदोलन, जानिए क्या है मामला?

'आपको घर आकर जूते मारूंगी', व्यापमं घोटाला उजागर करने वाले पर भड़कीं BJP नेता

अचानक बिना कपड़े पहनें सड़क पर दौड़ पड़ा शख्स, लोगों ने कर दिया बुरा हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -