'TMC को लूट खा रहीं नुसरत जहाँ और मिमी चक्रवर्ती..', ममता के मंत्री ने खोली अपनी पार्टी की पोल
'TMC को लूट खा रहीं नुसरत जहाँ और मिमी चक्रवर्ती..', ममता के मंत्री ने खोली अपनी पार्टी की पोल
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री व तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता श्रीकांत महाता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने अपनी ही पार्टी की सांसद मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां सहित कुछ अन्य नेताओं पर पार्टी को लूटने का इल्जाम लगा रहे हैं। उनकी शिकायत कि पार्टी के शीर्ष नेता इमानदार कार्यकर्ताओं को अनदेखा कर रहे हैं और ऐसे लोगों को अपना करीबी बना रहे हैं जो पार्टी की छवि खरब कर रहे हैं।

 

वायरल वीडियो सालबोनी के MLA पश्चिम मेदिनीपुर में कहते हैं कि, 'हमें अपनी नागरिकता को बचाने के लिए उसी मुताबिक योजना बनानी होगी। आवश्यकता पड़ने पर हमें BDO, पुलिस और अन्य अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति देनी चाहिए, उनसे पूछना होगा कि हमारे पास नागरिकता है या नहीं। हमारी नागरिकता बचाने के लिए बुद्धिजीवी समाज और किसान संघर्ष कर रहे हैं। और यदि आवश्यकता पड़ी तो हम ममता बनर्जी के पास जाएँगे।' उन्होंने आगे कहा है कि, 'इससे पहले हम अभिषेक बनर्जी, सुब्रत बख्शी को भी समझाना चाहते थे, मगर वह समझना नहीं चाहते। वे जिन लोगों को अच्छे साथी के रूप में समझ रहे हैं। फिर हम कैसे बचेंगे। उन्हें कहना चाहिए कि बुरे लोग बुरे ही होते हैं। महादेव से लेकर संध्या रॉय, सयानी, सयंतिता, मिमी, नुसरत, नेपाल सिंह, संजीव सिंह तक पार्टी के अजीज बन गए हैं, फिर हम इस पार्टी का हिस्सा नहीं हो सकते।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'यदि ये नेता पैसे लूटकर पार्टी के अजीज बन रहे हैं, तो हम मंत्री नहीं बनना चाहते। लोग कह रहे हैं कि इस मंत्रिमंडल के सभी मंत्री चोर हैं। पार्टी उन चोरों की सुनेगी। हमें नया रास्ता ढूँढना होगा। हमें इसके विरुद्ध जनआंदोलन छेड़ना होगा।' बता दें कि बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी और अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद TMC नेता महाता की यह टिप्पणी अन्य पार्टी नेताओं के ऊपर आई है। उन्होंने सब पर पार्टी को लूटने का आरोप लगाया है। इससे पहले पार्टी के नेताओं के खिलाफ सूबे में कई जगह विरोध प्रदर्शन देखे गए थे। लोगों ने चोर-चोर के नारे भी लगाए थे।

CM भगवंत मान के पोस्टर पर लिखे खालिस्तानी नारे, बम से उड़ाने की धमकी, पंजाब पुलिस हैरान

एक कश्मीरी भाजपा में कैसे शामिल हो सकता है: गुलाम नबी आजाद

'दिग्विजय सिंह हैं 'हिंदू विरोधी', वीडियो शेयर कर BJP के इस नेता ने दिया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -