CM भगवंत मान के पोस्टर पर लिखे खालिस्तानी नारे, बम से उड़ाने की धमकी, पंजाब पुलिस हैरान
CM भगवंत मान के पोस्टर पर लिखे खालिस्तानी नारे, बम से उड़ाने की धमकी, पंजाब पुलिस हैरान
Share:

अमृतसर: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के जालंधर पहुँचने से एक दिन पहले वहाँ खालिस्तानी नारे लगने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, सीएम भगवंत मान और पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की फोटो पर यह ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिखे गए थे, जिसकी सूचना पुलिस को सुबह के वक़्त मिली। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्प्रे पेंट से लिखे स्लोगन को मिटाया और संविधान चौक के आसपास लगे CCTV चेक करके आरोपितों की खोजबीन शुरू कर दी।

 

कथिततौर पर इन पोस्टर्स पर भगवंत मान और अन्य को सार्वजनिक रूप से बम धमाके से उड़ाने की धमकी दी गई। गौरतलब है कि एक तरफ 31 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की पुण्यतिथि है और दूसरी तरफ कल (29 अगस्त 2022) पंजाब मुख्यमंत्री ‘खेला वतन पंजाब दिया’ का उद्घाटन करने जालंधर के गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम जा रहे हैं। ऐसे में उपद्रवी तत्वों ने इनके पोस्टर्स पर खालिस्तानी नारे लिखे और धमकी दी। बताया जा रहा है कि भगवंत मान के पोस्ट पर “नेक्स्ट” यानी अगला लिखा हुआ था।

इस घटना के बाद पुलिस द्वारा हर चौक हर रास्ते में और सुरक्षाबल को तैनात कर दिया गया है। बेअंत सिंह के पोते लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू को धमकी दी है कि यदि उसमें हिम्मत है तो वो सामने आकर बात करे। बता दें कि कुछ दिन पहले भगवंत मान, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ वोल्वो बसों को हरी झंडी देने के लिए जालंधर बस स्टैंड पहुंचे थे। उस दिन भी श्री देवी के मंदिर के सामने खालिस्तानी नारे लिखे पाए गए थे। इसके साथ ही पुलिस ने 6 जुलाई 2022 को खालिस्तानी नारे लिखने पर पटियाला के एक आदमी को अरेस्ट किया था। उसने शैक्षिक संस्थानों की दीवारों के बाहर ये नारे लिखे थे। पुलिस ने बताया कि उसे ऐसा करने पर 1000 डॉलर देने का वादा हुआ था। मंजीत को बाद में पड़ताल के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा गया था।

'दिग्विजय सिंह हैं 'हिंदू विरोधी', वीडियो शेयर कर BJP के इस नेता ने दिया बड़ा बयान

क्या येदियुरप्पा बनेंगे कर्नाटक भाजपा इकाई के नए अध्यक्ष ?

2 करोड़ रुपयों के साथ गिरफ्तार हुई नेता की बेटी, मचा बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -