TMC का शहीद दिवस आज, ममता बनर्जी कर सकती हैं बड़े ऐलान
TMC का शहीद दिवस आज, ममता बनर्जी कर सकती हैं बड़े ऐलान
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। TMC इस मौके पर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। प्रति वर्ष TMC एस कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर करती है। किन्तु बीते दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के चलते इसे वर्चुअली ही आयोजित किया जा रहा था। TMC के इस कार्यक्रम में लाखों की तादाद में लोगों के शामिल होने का अनुमान है। बंगाल में शहीद दिवस कार्यक्रम के लिए कोलकाता में मंच सज चुका है। बंगाल की सड़कें पूरी तरह से TMC के बैनर और पोस्टर से पट गई हैं। 

बता दें कि शहीद दिवस TMC का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। इस दिन पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी रैली के माध्यम से पार्टी का रोडमैप पेश करती हैं। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी मंच से अपने सियासी विरोधियों को कोई संदेश भी दे सकती है। ममता बनर्जी इस रैली में कई अहम घोषणाएं भी कर सकती है। TMC नेताओं के अनुसार, इस रैली में 10 लाख से भी ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। सीएम ममता बनर्जी ने खुद एक वीडियो संदेश जारी करते हुए अधिक से अधिक लोगों को शहीद दिवस के अवसर पर कोलकाता पहुंचने का आह्वान किया है। 

बता दें कि 21 जुलाई 1993 को कोलकाता में TMC के 13 कार्यकर्ताओं की गोलियों से भून दिया गया था। जिनकी याद में शहीद दिवस मनाया जाता है। उस वक़्त ममता बनर्जी TMC यूथ कांग्रेस की नेता थीं। उनके नेतृत्व में तत्कालीन लेफ्ट सरकार की कथित चुनावी गड़बड़ियों के विरुद्ध बड़ा आंदोलन किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए उनपर लाठीचार्ज और फायरिंग भी की। जिसमें तृणमूल यूथ कांग्रेस के 13 कार्यकर्ता मारे गए थे। इसके बाद से ममता बनर्जी प्रति वर्ष 21 जुलाई को शहीदी दिवस के रूप में मनाती है। 

गुजरात में भी AAP का 'फ्री' का वादा, केजरीवाल बोले - सरकार बनते ही 3 महीने में...

जेपी नड्डा ने भाजपा की राज्य इकाइयों में प्रमुखो की नियुक्ति कीं

'युवराज की पेशी तो कांग्रेसी सड़क पर उतरे थे, अब राजमाता जा रही हैं तो भी...': नरोत्तम मिश्रा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -