'चुनाव आते ही संत बन जाते हैं पीएम मोदी..', ममता बनर्जी का तीखा हमला
'चुनाव आते ही संत बन जाते हैं पीएम मोदी..', ममता बनर्जी का तीखा हमला
Share:

कोलकता: पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने गुरुवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि एक ओर देश में हिंदू धर्म धीरे-धीरे भुलाया जा रहा है, मगर दूसरी ओर पीएम मोदी चुनावों के दौरान वोट बटोरने के लिए खुद को 'संत' बता रहे हैं। ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार तथ्यों और यहां तक ​​कि इतिहास को बदल रही है और हाशिए पर रहने वाले समुदायों को अधिकारों देने से मना कर रही है।

गुरुवार को बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। ममता ने आरोप लगाया कि, वे (भाजपा) सब कुछ बर्बाद कर रहे हैं। इतिहास बदल रहे हैं। दलितों, आदिवासियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। मूल हिंदू धर्म को भुलाया जा रहा है, मगर जब चुनाव आता है तो पीएम मोदी 'संत' बन जाते हैं। वे खुद को 'संत' के रूप में पेश करते हैं।

इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर उन्होंने कहा कि, 'भाजपा ने दिल्ली में पहले अमर जवान ज्योति को हटाया और नेताजी का होलोग्राम लगाया। अब होलोग्राम भी गायब है। चुनाव आने पर ही भाजपा के लोगों को आइकन का नाम याद आता है। बता दें कि पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी की जयंती के मौके पर इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया था। होलोग्राम को तब तक प्लेसहोल्डर के रूप में काम करना था, जब तक कि उसी स्थान पर स्थापित होने वाली ग्रेनाइट की प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती।

MCD के तीनों नगर निगमों में अप्रैल में हो सकते हैं चुनाव, शुरू हुई तैयारियां

'गुजरात में रहते समय कांग्रेस ने मुझपर क्या-क्या जुल्म किए, भूल नहीं सकता..', सदन में गरजे पीएम मोदी

क्या आप भी बनना चाहते हैं कांग्रेस उम्मीदवार? तो ऐसे करें आवेदन

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -