बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 36वां बर्थडे मना रहे हैं। इश्कजादे से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अर्जुन को सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों के साथ कई स्टार्स ने बर्थडे विश किया है। अब अर्जुन के लिए उनकी स्पेशल लेडी मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है।
वही मलाइका ने अर्जुन के साथ बेहद ही प्यारे फोटो साझा की है। इस तस्वीर में वह अर्जुन को गले लगाते हुई दिखाई दे रही हैं। मलाइका ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे सनशाइन। साथ ही हार्ट इमोजी पोस्ट की। वही मलाइका के इस पोस्ट पर कई स्टार्स ने कमेंट किया है। अर्जुन की कजिन रिया कपूर तथा सोनम कपूर ने हार्ट इमोजी पोस्ट की। वहीं दोनों के प्रशंसक अर्जुन को पोस्ट पर बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस पोस्ट को कुछ ही मिनटों में लाखों व्यक्ति लाइक कर चुके हैं।
वही शुक्रवार देर रात को अर्जुन कपूर का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया था। इस जन्मदिन पार्टी में रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ पहुंचे तो वहीं रणवीर सिंह अतरंगी अंदाज में दिखाई दिए। इसके अतिरिक्त पार्टी में विजय देवरकोंडा, खुशी कपूर, जाह्नवी कपूर भी पहुंचे। अनुष्का शर्मा, आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, दीया मिर्जा, कैटरीना कैफ समेत कई स्टार्स ने अर्जुन कपूर को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अर्जुन के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटोज साझा की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर अंतिम बार फिल्म सरदार का ग्रैंडसन में दिखाई दिए थे।
साउथ की ये मशहूर अदाकारा बॉलीवुड डेब्यू करने को हैं तैयार, किंग खान के साथ मचाएगी धूम
कोरोना टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए सोनू सूद ने लॉन्च किया 'कवरेज' ऐप, मिलेगा ये लाभ