झारखंड में पुलिस और CRPF का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में 5 नक्सलियों को किया ढेर
झारखंड में पुलिस और CRPF का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में 5 नक्सलियों को किया ढेर
Share:

रांची: झारखंड के चतरा में सुरक्षाबलों ने नक्सलवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने एक भीषण एनकाउंटर में पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया है। चतरा के लावालौंग में आज यानी सोमवार (3 अप्रैल) की सुबह हुए एनकाउंटर में मारे गए सभी नक्सलियों पर इनाम घोषित था। 2 नक्सलियों पर 25-25 लाख रुपए का इनाम था। इनमें से एक बिहार का और अन्य झारखंड के निवासी थे। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चतरा पुलिस एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के नाम सैक कमांडर गौतम पासवान, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस, सब जोनल कमांडर अमर गंझू, नंदू और संजीत भुइयां शामिल हैं। सैक कमांडरों पर 25 लाख और सब जोनल कमांडरों पर पांच-पांच लाख का इनाम रखा हुआ था। इन नक्सलियों के पास से दो एके 47, एक इंसास और दो रेगुलर राइफल बरामद हुईं हैं। चतरा में अब भी तलाशी अभियान जारी है।

झारखंड पुलिस के ADG (ऑपरेशंस) संजय लतकर ने बताया है कि, 'एक ऑपरेशन के दौरान 5 खूंखार नक्सली मारे गए हैं। कुछ आधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं।' सूत्रों ने जानकारी दी है कि एनकाउंटर चतरा-पलामू बॉर्डर के पास घने जंगल में हुआ है।

यासीन भटकल सहित 11 आतंकियों पर चलेगा हिंदुस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने का मुकदमा, आरोप तय

'बंगाल के हिन्दू खतरे में, तुष्टिकरण कर रहीं ममता..', भाजपा सांसद ने माँगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

'कोई मुस्लिम भाई पर हमला न करे..', बंगाल हिंसा के बीच 'दीदी' की अपील, बोलीं- हनुमान जयंती पर दंगे का प्लान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -