महाराष्ट्र में हुआ बड़ा हादसा, नाले में जा गिरा यात्रियों से भरा ऑटोरिक्शा, 6 की मौत
महाराष्ट्र में हुआ बड़ा हादसा, नाले में जा गिरा यात्रियों से भरा ऑटोरिक्शा, 6 की मौत
Share:

यवतमाल: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है यहाँ एक ऑटोरिक्शा के नाले में गिर जाने से 6 लोगों की मौत हो गई। घटना पुसाद थाना क्षेत्र की है। थाना निरीक्षक राजेश राठौड़ ने बताया कि नागपुर से 260 किलोमीटर दूर पुसाद के जवाहर नगर निवासी गणेश राठौड़ के परिवार के तकरीबन 15 लोग वाहन में सवार होकर उमरी पोहरा देवी जा रहे थे। बेलगाव्हां पुल के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया तथा ऑटोरिक्शा नीचे नाले में गिर गया।

इससे ऑटोरिक्शा में सवार 6 व्यक्तियों की मौत हो गई। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी। तत्पश्चात, पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही ऑटोरिक्शा को भी नाले से निकाला। फिलहाल इस मामले की तहकीकात की जा रही है। 

वही इससे पहले हाल ही में पुणे में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस अफसर ने बताया कि हादसा पुणे शहर से लगभग 150 किलोमीटर दूर कल्याण-अहमदनगर रोड पर ओटूर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। पिकअप वाहन, जो अहमदनगर से कल्याण (ठाणे जिले में) की तरफ जा रहा था, पिंपलगांव जोगा में एक पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो-रिक्शा से टकरा गया। जिस कारण ऑटो रिक्शा एवं पिकअप वाहन के चालक समेत 8 लोगों की इस दुर्घटना  में मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, मरने वालों में दो बच्चे भी सम्मिलित थे।

महात्मा गांधी की जगह अब नोट पर होगी प्रभु श्री राम की तस्वीर, RBI ने जारी किया नए सीरीज वाला नोट!

बढ़ते कोहरे की वजह से रद्द हुई कई हवाई यात्राएं और कई ट्रेन भी लेट

आंध्र प्रदेश में भाई और बहन के बीच सत्ता को लेकर घमासान, शर्मिला क्या कांग्रेस के लिए साबित होंगी तुरुप का इक्का?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -