तिहरे हत्याकांड से दहशत में मैनपुरी, राहुल ने 4 लोगों को मारी थी गोली, 3 की मौत; एक घायल
तिहरे हत्याकांड से दहशत में मैनपुरी, राहुल ने 4 लोगों को मारी थी गोली, 3 की मौत; एक घायल
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में आज सोमवार (19 जून) को एक हैरतअंगेज़ वारदात को अंजाम दिया गया है। ताबड़तोड़ गोलीबारी कर 3 लोगों की हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि एक महिला को भी गोली लगी है, जो जख्मी है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। स्थानीय पुलिस के साथ ही उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुँच चुके हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, तनाव के मद्देनज़र पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। गोली चलाने के आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। घटना का कारण भूमि को लेकर चल रहा पुराना विवाद बताया जा रहा है। घटना करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला अंतराम में सोमवार दोपहर दो बजे हुई।

रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम नगला अंतराम के रहने वाले राहुल यादव के परिजनों का रविवार की शाम रास्ते में निकलने और कूड़ा डालने को लेकर परिवार के ही कायम सिंह यादव के साथ झगड़ा हो गया था। इस विवाद को गांव के लोगों ने मिलकर ठंडा करा दिया। लेकिन, आज यानी सोमवार को दोपहर अचानक राहुल हथियार लेकर आया और गांव में बैठे कायम सिंह यादव को गोली मार दी। इसके बाद राहुल हथियार लेकर कायम सिंह के घर पहुंचा। वहां रामेश्वर यादव, ममता यादव और सरोजनी पर गोलियां दाग दी। रामेश्वर, ममता की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सरोजनी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। 

गोलीबारी की आवाज सुनकर मौके पर हड़कंप मच गया। इससे पहले कि लोग इकठ्ठा होते, हमलावर राहुल मौके से भाग गया। कुछ देर में ही पुलिस फोर्स मौके पर आ पहुंची। पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद कुमार ने जानकारी दी है कि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया था। राहुल यादव पर चार लोगों को गोली मारने का इल्जाम है। इसमें तीन की मौत हुई है और एक जख्मी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें काम में जुट गई हैं। रास्ते के विवाद में कत्ल होने की बात सामने आयी है। 

दिल्ली यूनिवर्सिटी के निखिल चौहान हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने राहुल और हारून को पकड़ा

दलित लड़की को किडनैप कर ले गया 5 पत्नियों का पति राशिद, फिर पीड़ित परिवार को धमकाया- दूसरी बेटी को भी उठा ले जाएंगे

बर्थडे पार्टी के दौरान आपस में भिड़े छात्र, कर डाली हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -