महंगाई के खिलाफ  सड़क पर प्रदर्शन करने उतरी महिला कांग्रेस
महंगाई के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन करने उतरी महिला कांग्रेस
Share:

ग्वालियर: महंगाई के खिलाफ अब महिला कांग्रेस ने भी सड़क पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। बीते गुरूवार को महिला कांग्रेस अध्यक्ष रुचि राय ने महिला कार्यकर्ताओ के साथ छप्परवाले पुल पर प्रर्दशन किया और उन्होंने लकड़ी से चूल्हा जलाया, साथ ही गोबर एकत्रित कर कंडे भी थापे। बताया जा रहा है इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल रहे। इस बारे में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रुचि राय गुप्ता ने कहा, ''जिस तरह से महंगाई को लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार आंख बंद किए हुए है उसे जगाने के लिए अब एक ही रास्ता है वह है प्रदर्शन। महंगाई की मार इतनी कड़क हो गई है कि लोग अपने घर का खर्चा तक वहन करने में असमर्थ हो रहे है। खाद्य तेल से लेकर पेट्रोल-डीजल तो महंगा हो ही गया साथ ही अब रोटी बनाने के लिए गैस चूल्हा चलाने के लिए उपयोग किए जाने वाला सिलेण्डर भी खासा महंगा हो गया है, जिसके कारण मध्यम वर्ग के घर का चूल्हा भी अब जलाते समय सोचने के लिए मजबूर होना पड़ता है।''

इसी के साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ''भाजपा के लोग ही जब विपक्ष में थे तब थोड़े भी दाम किसी चीज पर बढ़ते थे तो जमकर हंगामा करते थे, लेकिन अब जब महंगाई आसमान छू रही है तो भाजपा नेता बोलने तक से बच रहे है। गरीबो को उज्जवला योजना के तहत सिलेण्डर देने की बात कहने वाली भाजपा की केन्द्र सरकार अब यह तो बताएं कि गरीब लोग सिलेण्डर कैसे भरवाएं? हालत यह है जिन्होंने उज्जवला योजना के तहत सिलेण्डर लिए थे वह खाली पड़े है ओर महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाकर अपने आंसू बहाने के लिए मजबूर है।''

आपको बता दें कि महिला कांग्रेस द्वारा किए गए अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए लोगो की भीड़ लग गई, क्योंकि महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता सड़क पर लकड़ी से चूल्हा जला रही थी साथ ही गोबर एकत्रित कर सड़क पर कंडे थाप रही थी। वहीँ इस प्रदर्शन में कार्यकारी अध्यक्ष वीर सिंह तोमर, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शर्मा, बाबूलाल चौरसिया, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रचना कुशवाह, सुनीता तोमर, मनोरमा चौहान, रेखा जाटव सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं।

इंदौर में बनेगी राज्य की पहली ईगल रोड, जनता को मिलेगी भारी राहत

हनी ट्रैप मामला: महिला आरोपी बरखा भटनागर को मिली जमानत

खेती के दौरान चमकी किसान की किस्मत, कुछ ही समय में बना लाखों का मालिक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -