रांची स्टेडियम में जल्द बनने जा रहा है धोनी के नाम पर पवेलियन
रांची स्टेडियम में जल्द बनने जा रहा है धोनी के नाम पर पवेलियन
Share:

रांची : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग को देखते हुए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन उन्हें एक तोहफा देने जा रही है। दरअसल रांची स्टेडियम में कैप्टन कूल के नाम पर एसोसिएशन ने एक पवेलियन बनाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने दो विश्व कप टाइटल जीते हैं।

लैबोट्री अटैंडेंट के लिए वैकेंसी, न्यूनतम उम्र 17 वर्ष

इसलिए लिए गया यह निर्णय 

जानकारी के लिए बता दें झारखंड से आने वाले पूर्व कप्तान ने राज्य क्रिकेट को विश्व में ख्याति दिलाई है। इसी वजह से झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोशिएशन ने राज्य के सबसे बड़े क्रिकेट प्लेयर को सम्मानित करने का फैसला किया है, जिसका नाम महेंद्र सिंह धोनी स्टैंड रखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक बहुत जल्दी ही ग्राउंड के अंदर एमएस धोनी पर पवेलियन का नाम रखा जाएगा।

रोमांचक मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ए ने फ्रांस ए को हराया

लगा दिया गया बोर्ड 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एम एस धोनी के नाम का बोर्ड लगा दिया गया है। इस स्टेडियम का साउथ जोन अब धोनी के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के नाम पर भी स्टैंड बन चुके हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पवेलियन का नाम गावस्कर और सचिन के नाम पर है। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग के नाम पर दिल्ली के फिरोजशाह कोटला के गेट का नाम रखा गया है।

आज रोमांचक मुकाबले में एफसी गोवा से भिड़ेगी एटीके

ईरानी ट्रॉफी : विदर्भ के बल्लेबाजों के किया शानदार प्रदर्शन, जानिए लाइव स्कोर

इंग्लैंड लायन्स के खिलाफ केएल राहुल ने जमाया शानदार शतक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -