इस नेता को मिली उत्तराखंड भाजपा की कमान, मदन कौशिक हटाए गए
इस नेता को मिली उत्तराखंड भाजपा की कमान, मदन कौशिक हटाए गए
Share:

देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। मदन कौशिक के स्थान पर अब राज्य की कमान महेंद्र भट्ट के हाथ में होगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का अध्यक्ष बनाने का पत्र जारी कर दिया है। बदरीनाथ से पूर्व MLA महेंद्र भट्ट को भाजपा ने नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश के बाद आज उत्तराखंड के नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र जारी किया गया। 

वही इससे पहले मदन कौशिक एवं उनके बाद राजपुर विधायक खजान दास के साथ महेंद्र भट्ट के दिल्ली दौरे के पश्चात् उत्तराखंड में भाजपा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर खबर तेज़ हो गई थी। कहा जा रहा है कि मदन कौशिक को राज्य सरकार में जगह प्राप्त हो सकती है।

वही केंद्र में शीर्ष नेतृत्व ने उत्तराखंड बीजेपी में गढ़वाल से ब्राह्मण चेहरे को अध्यक्ष बनाने के लिए कवायद तेज कर दी, जिसके बाद आज महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड के राजनैतिक परिपेक्ष्य में अकसर देखा गया है कि ब्राह्मण-ठाकुर समीकरण को देखते हुए पार्टी निर्णय लेती है। महेंद्र भट्ट बदरीनाथ सीट से दो बार MLA रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने गढ़वाल एवं कुमाऊं का समीकरण देखते हुए भी महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष की कमान सौपी है। 

'हम तो मदारी के बन्दर हो गए हैं ..', अदालतों के चक्कर लगाते हुए आज़म खान का छलका दर्द

'एनकाउंटर में योगी मॉडल को भी पीछे छोड़ देंगे..', कर्नाटक में कट्टरपंथी गतिविधियों के बीच मंत्री का बयान

पूर्व सैनिकों की पेंशन में कब होगा इजाफा ? सरकार ने संसद में दिया जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -