महात्मा गांधी जयंती: आज अपने जीवन में उतार लीजिये बापू के 20 अनमोल विचार
महात्मा गांधी जयंती: आज अपने जीवन में उतार लीजिये बापू के 20 अनमोल विचार
Share:

महात्मा गांधी को लोग बापू के नाम से पुकारते हैं। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के एक तटीय शहर पोरबंदर में हुआ था। आज उनकी जयंती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं महात्मा गांधी के वो अनमोल विचार जो हर व्यक्ति को अपने जीवन में उतार लेने चाहिए। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गांधी था और उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए अपना सर्वस्व अपर्ण कर दिया। इसी के चलते उन्हें राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित किया जाता हैं। अब आज हम पढ़ते हैं महात्मा गांधी के अनमोल विचार।

1: खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।
2: आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता सागर के समान है; यदि सागर की कुछ बूँदें गन्दी हैं, तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता।
3: खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।
4: पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।
5: जिस दिन से एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से चलने लगेगी, उस दिन से हम कह सकते हैं कि भारत ने स्वतंत्रता हासिल कर ली हैं।
6: व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता हैं।
7: एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं।
8: मैं किसी को भी अपने गंदे पाँव के साथ मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा।
9: आँख के बदले में आँख पूरे विश्व को अँधा बना देगी।
10: शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है। यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।
11: थोड़ा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर हैं।

12: विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए। जब विश्वास अँधा हो जाता है तो मर जाता हैं।

13: भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या कर रहे हैं।

14: ख़ुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सामंजस्य में हों।

15: मौन सबसे सशक्त भाषण है। धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी।

16: एक अच्छा इंसान हर सजीव का मित्र होता हैं।

17: पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।

18: कमजोर कभी माफ़ी नहीं मांगते। क्षमा करना तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता हैं।

19: किसी देश की संस्कृति लोगों के दिलों में और आत्मा में निवास करती हैं।

20: कुछ ऐसा जीवन जियो जैसे की तुम कल मरने वाले हो, कुछ ऐसे सीखो जैसे कि तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो।

जानिए महात्‍मा गांधी के बारे में 10 रोचक तथ्य

कपिल सिब्बल के घर पर हमले के बाद भड़के जावेद अख्तर

'कांग्रेस का विसर्जन हो रहा है क्या?': शिवसेना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -