'कांग्रेस का विसर्जन हो रहा है क्या?': शिवसेना
'कांग्रेस का विसर्जन हो रहा है क्या?': शिवसेना
Share:

मुंबई: कांग्रेस में जारी अंतरकलह के बीच शिवसेना ने सामना के जरिए एक सलाह दे डाली है। जी दरअसल हाल ही में शिवसेना ने सामना के जरिए कहा है कि, 'कांग्रेस को नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह की खुशामद से कुछ भी नहीं होगा।' इसी के साथ शिवसेना ने यह भी कहा कि, 'कांग्रेस को उफान मारकर मैदान में उतरना चाहिए। इस दौरान सामना में अध्यक्ष पद को लेकर भी सुझाव दिया गया है।' सामना में आगे लिखा गया है कि, 'कांग्रेस को एक फुलटाइम अध्यक्ष की जरूरत है। लोगों की भावना है कि कांग्रेस राजनीति में नई चेतना की बहार लाए। दिमाग ही नहीं होगा तो शरीर का क्या लाभ?'

इसके अलावा सामना में यह भी लिखा गया है कि, ''कांग्रेस पार्टी का क्या होगा, ऐसी आशंका कई लोग महसूस कर रहे हैं। महात्मा गांधी की इच्छा के अनुसार कांग्रेस का विसर्जन हो रहा है क्या? ऐसा खुशी का उबाल भारतीय जनता पार्टी में देखने को मिल रहा है। सामना ने लिखा कि पिछले सात आठ साल में कांग्रेस की अवस्था ठीक नहीं है।'' वहीं शिवसेना ने सलाह देते हुए यह भी लिखा है, ''नरेंद्र मोदी के तूफान के आगे और बीजेपी के विस्तार के कारण कांग्रेस की हालत 'पतली' हो गई व कांग्रेस के खेमे के बचे-खुचे सिपहसालार छोड़कर जाने लगे हैं। पंजाब सूबा इस वक्त जड़ से हिला हुआ है। कांग्रेस के अध्यक्ष ने अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया। नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनका नया मंत्रिमंडल सत्ता में आया। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस बदलाव पर पेड़े बांटे।''

वहीं सामना में नवजोत सिंह सिद्धू को विद्रोही करार देते हुए लिखा गया है, ''अमरिंदर के हटने के बाद उन्होंने भांगड़ा किया लेकिन विद्रोही, अविश्वसनीय सिद्धू ने ही अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर अपनी ही पार्टी के समक्ष संकट बढ़ा दिया है। सिद्धू के हमेशा की खिट-पिट के कारण अमरिंदर को दूर कर दिया गया। अब सिद्धू भी गए।'' इसी के साथ कांग्रेस से सवाल पूछते हुए सामना में लिखा गया है, ''कांग्रेस के हाथ में क्या बचा? अमरिंदर दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले। अमरिंदर भाजपा में जाएंगे, ऐसा कहा जा रहा था, लेकिन ऐसी आशंकाओं पर खुद अमरिंदर ने पूर्ण विराम लगा दिया है। परंतु मैं कांग्रेस में भी नहीं रहूंगा, ऐसा भी उन्होंने कहा है। ऐसे में वे अपनी खुद की नई पार्टी स्थापित करके कांग्रेस को गड्ढे में धकेलेंगे, ऐसा दिखाई दे रहा है।''

मुंबई में नहीं मनेगा नवरात्रि का जश्न, जारी हुई नयी गाइडलाइंस

सामने आई जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' की रिलीज़ डेट

महाराष्ट्र में आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डॉक्टर्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -