बॉलीवुड सेलेब्स ने दी फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
बॉलीवुड सेलेब्स ने दी फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
Share:

आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। ऐसे में इस पर्व पर सभी भोले बाबा का पूजन करते हैं और उन्हें खुश करने के लिए मन्त्रों का जाप करते हैं। आप जानते ही होंगे आज घर-घर में भगवान शंकर का जयकारा लगाया जा रहा है। ऐसे में आज मंदिरों के बाहर भी भक्तों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। आज लोग शिवलिंग पर दूध, बेल पत्र इत्यादि चढ़ाकर भोले का पूजा कर रहे हैं और कुछ लोग भोले के पूजन के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं। कहा जाता है महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव जी की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और भगवान भोलेनाथ की कृपा सदा बनी रहती हैं। ऐसे में आज आम लोगों से लेकर ख़ास लोगों तक को इस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए देखा जा रहा है।

इसी लिस्ट में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं जिन्होंने आज सोशल मीडिया पर ट्वीट करके अपने फैंस को महाशिवरात्रि की बधाई दी है। जी दरअसल इस समय ट्विटर पर कई सारे ट्वीट्स नजर आ रहे हैं जो सेलेब्स ने किये हैं। कई सेलिब्रिटीज ने आज शिव जी की स्तुति करते हुए अपने चाहनेवालों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भेजी हैं। कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा है- 'महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ #महाशिवरात्रि #Mahashivratri'

वहीँ उनके अलावा अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा है- 'जय श्री त्र्यंबकेश्वर जी श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग जी की मंगला दर्शन नासिक महाराष्ट्र से~ Ef ri J' वहीँ अमिताभ के अलावा अजय देवगन ने अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा है- 'ना आदि ना अंत है उसका। वो सबका, न इनका उनका। वही शून्य है, वही इकाई। जिसके भीतर बसा शिवायः। ओम नमः शिवाय#Mahashivratri' इस तरह अन्य कई सेलेब्स ने महाशिवरात्रि की बधाई दी है।

महाशिवरात्रि पर जरूर करें शिव चालीसा और आरती का पाठ

ब्राजील में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2 हजार से अधिक संक्रमित केस आए सामने

महाशिवरात्रि पर PM मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, बोले ‘हर-हर महादेव’

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -