महाराष्ट्र: कैबिनेट कम 'कुनबा' ज्यादा, ठाकरे सरकार में 3 भतीजों और 13 बेटों को मंत्री पद
महाराष्ट्र: कैबिनेट कम 'कुनबा' ज्यादा, ठाकरे सरकार में 3 भतीजों और 13 बेटों को मंत्री पद
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार में 'परिवारों' की बहार है। ऐसा इसलिए क्योंकि ठाकरे के इस मंत्रिमंडल में महाराष्ट्र के हर उस परिवार का वर्चस्व है जो प्रदेश में शक्तिशाली रहा है। महाराष्ट्र सरकार में सीएम सहित 43 मंत्री हो सकते हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि इस 43 में से 21 मंत्री ऐसे हैं जो किसी न किसी नेता के बेटे-बेटी-भतीजा या फिर नजदीकी रिश्तेदार हैं। सरसरी तौर पर नज़र डालने पर इस कैबिनेट में 13 बेटे और 3 भतीजे दिखाई देते हैं, जो महाराष्ट्र के सियासी परिवारों से जुड़े हैं

सोमवार को महाराष्ट्र का बहुचर्चित मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। इस दौरान शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं ने मंत्री पद का शपथ ग्रहण की है। सोमवार को 26 कैबिनेट मंत्रियों औप 10 राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। राज्य में सीएम समेत 43 मंत्री हो सकते हैं। 43 का ये आंकड़ा सोमवार के शपथ ग्रहण के साथ पूरा हो चुका है। इनमें से 16 मंत्री एनसीपी के हैं, मुख्यमंत्री सहित 15 मंत्री शिवसेना के हैं जबकि कांग्रेस के कोटे से 12 MLA मंत्री बने हैं।

शिवसेना के संबंधी:-
वर्तमान सीएम उद्धव ठाकरे शिवसेना सुप्रीमो बाला साहेब ठाकरे के बेटे हैं, उनके बेटे आदित्य भी मंत्री बनाए गए हैं। शिवसेना के कोटे से मंत्री पद पाने वाले शंभूराजे देसाई महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता बाला साहेब देसाई के पड़पोते हैं। उद्धव सरकार में मंत्री पद पाने वाले क्रांतिकारी शतकरी पक्ष के नेता शंकरराव गदख पूर्व कांग्रेस एमपी यशवंत राव गदख के पुत्र हैं। 

कांग्रेस का कुनबा:-
वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम शंकरराव चव्हाण के बेटे अशोक चव्हाण, पूर्व सीएम विलासराव देशमुख के पुत्र अमित देशमुख, पूर्व कांग्रेस विधायक स्वर्गीय भैया साहेब ठाकुर की बेटी यशोमति ठाकुर, पूर्व मंत्री छत्रपाल केदार के बेटे सुनील केदार, पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ की पुत्री वर्षा गायकवाड़, पूर्व मंत्री पतंगराव कदम के पुत्र विश्वजीत कदम, कांग्रेस नेता डीवाई पाटिल के बेटे सतेज पाटिल, पूर्व कांग्रेस विधायक भाउसाहेब थोराट के बेटे बालासाहेब थोराट को मंत्री पद मिला है। 

पवार का परिवार:-
वहीं एनसीपी की ओर से एनसीपी चीफ शरद पवार के भतीजे अजित पवार, गोपीनाथ मुंडे के भतीजे धनंजय मुंडे, पूर्व सांसद स्वर्गीय अंकुश टोपे के पुत्र राजेश टोपे, पूर्व कांग्रेस MLA पांडूरंग पाटिल के बेटे बालासाहेब पाटिल, पूर्व MLA दत्तात्रेय पाटिल के बेटे दिलीप वलसे पाटिल, कांग्रेस सांसद सुनील तत्कारे की पुत्री अदिति तत्कारे, पूर्व सांसद प्रसाद तानपुरे के बेटे प्राजक्त तानपुरे, पूर्व कांग्रेस मंत्री स्वर्गीय राजाराम पाटिल के बेटे जयंत पाटिल और विधायक भास्करराव के बेटे राजेंद्र शिंगणे को मंत्री पद दिया गया है।

ईरान समर्थित मिलिशिया पर अमेरिका का हमला, 25 लड़ाकों को किया ढेर

बांग्लादेशी डिप्लोमैट सैयद मुअज्जम अली का निधन, भारत के साथ संबंधों को किया था मजबूत

अगर नए साल पर छुड़ाए पटाखे तो, इस परिस्थिति के लिए हो जाएं तैयार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -