महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, झारखंड जा रहे चार मजदूरों की मौत
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, झारखंड जा रहे चार मजदूरों की मौत
Share:

मुंबई: लॉकडाउन -4 का आज दूसरा दिन हैं। मजदूरों के पलायन का सिलसिला जारी है और साथ ही उनके साथ हो रहे हादसों में भी कमी नहीं आई है। ताजा हादसा महाराष्ट्र से सामने आया है, राज्य के यवतमाल में मंगलवार सुबह सड़क हादसा हो गया, जिसमे 4 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गयी, वहीं 15 जख्मी हो गए। ये मजदूर झारखंड जा रहे थे।

ताजा मामला महाराष्ट्र के यवतमाल का है, जहां ट ट्रांसपोर्ट की बस यवतमाल के आरणी तहसील में एक ट्रक और बस की टक्कर हो गई है। जिसमे बस ड्राइवर समेत चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 15 मजदूर घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी  मच गया। आनन फानन में घायलों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मजदूरों से भारी बस सोलापुर से झारखंड की तरफ जा रही थी।

इसके साथ ही आज ही दिल्ली से आजमगढ़ जा रहे मजदूर भी हादसे का शिकार हो गए। यहां उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बेहड़ा मुजावर क्षेत्र में एक वाहन बेकाबू हो कर पलट गया। हादसे में दो अप्रवासी मजदूरों की मौत हो गई जबकि 20 लोग जख्मी हो गए।

भारत में तबाही मचाने के लिए करीब आ रही नई मुसीबत

देश में कोहराम मचा रहा कोरोना, एक लाख के पार पहुंचा महामारी का संक्रमण

आगरा में अपना कारोबार खोलेगी यह मशहूर जर्मन कंपनी, चीन से किया किनारा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -