महाराष्ट्र अनलॉक: 15 अगस्त से बंपर छूट! रात 10 बजे तक खुलेंगे होटल और रेस्टॉरेंट्स
महाराष्ट्र अनलॉक: 15 अगस्त से बंपर छूट! रात 10 बजे तक खुलेंगे होटल और रेस्टॉरेंट्स
Share:

मुंबई: हाल ही में राज्य के होटल व्यापारियों, शॉपिंग मॉल और दुकानकदारों को बड़ी राहत मिली है। जी दरअसल होटल, रेस्टॉरेंट और दुकानों को खोलने की समय सीमा बढ़ाई जा चुकी है। इसी के साथ मॉल भी खोले जा रहे हैं। बीते बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में होटल-रेस्टॉरेंट शुरू रखने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। इसके अनुसार अब होटल और रेस्टॉरेंट्स रात 10 बजे तक खोले जा सकेंगे। इसी के साथ मॉल भी उन लोगों के लिए रात 10 बजे तक खुलेंगे जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई है। वहीँ दूसरी डोज लेने के 14 दिन बाद छूट की अनुमति हो सकेगी।

वहीँ दूसरी तरफ मुंबई लोकल के संबंध में यह निर्णय लिया गया है फिलहाल एक महीने या तीन महीने के पास बनाए जाएंगे। इसी के साथ स्कूल खोले जाने को लेकर एक बार फिर आज मुख्यमंत्री टास्कफोर्स के सदस्यों के साथ मीटिंग करने वाले हैं। अब इसके बाद ही आखिरी फैसला हो पाएगा। आप सभी को हम यह भी बता दें कि बीते कल राज्य सरकार ने 17अगस्त से स्कूल खोले जाने का सर्कुलर जारी किया था, हालाँकि अब मुख्यमंत्री ने एक बार फिर पुनर्विचार का फैसला लिया है। इस मामले में आज यानी गुरुवार सुबह तक निर्णय होने की संभावना है।

वहीँ दूसरी तरफ राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में काफी समय से चले आ रहे होटल व्यापारियों की मांगें मान ली गई हैं। जी दरअसल कम लोगों की मौजूदगी के साथ होटल रात 10 बजे तक खोले जाने की छूट दे दी गई है। बताया जा रहा है यह छूट 15 अगस्त से लागू होगी। इसी के साथ होटल-रेस्टॉरेंट 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे। वहीँ यह भी कहा गया है कि बैठने की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके।सैनिटाइजिंग की व्यवस्था होना जरूरी है और होटल के कर्मचारियों, वेटर्स का वैक्सीनेशन पूरा होना जरूरी है।

तालिबान ने भारत के MI-35 लड़ाकू हेलीकाप्टर पर भी किया कब्ज़ा, गायब मिले कई पार्ट्स

हैरतअंगेज! इस शख्‍स के शरीर में 2 नहीं बल्कि 5 है किडनी, डॉक्टर भी हैरान

'दिल्ली को जिहादियों की राजधानी नहीं बनने देंगे..', केजरीवाल सरकार को VHP ने क्यों दी चेतावनी ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -