पुणे में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 17 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज के साथ तहसीलों में भी अवकाश
पुणे में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 17 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज के साथ तहसीलों में भी अवकाश
Share:

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले के विभिन्न इलाकों में जारी भारी बारिश के बाद बाढ़ आने और दीवार गिरने की विभिन्न घटनाओं में कम से कम 17 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शहर के स्कूलों के साथ-साथ हवेली, भोर, पुरंदर और बारामती तहसीलों में छुट्टी घोषित कर दी है। जिला के अधिकारियों ने बताया कि जेजुरी के पास करहा नदी पर बने नजारे बांध से पानी छोड़े जाने के बाद बारामती तहसील में तक़रीबन 2,500 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया किया गया।

पुलिस ने बताया है कि पुणे शहर और जिले के निचले इलाकों में बाढ़ की वजह से तक़रीबन 3,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें शहर और बारामती तहसील में तैनात की गई है और प्रभावित क्षेत्र में सभी जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है। जलजमाव को देखते हुए पुणे की कई तहसील में स्कूल और कॉलेज में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने बताया है कि खेड़-शिवपुर गांव में दरगाह पर सो रहे पांच लोग भारी बारिश में बह गए। वहीं पुरंदर में दो लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रशांत रानपिसे ने बताया है कि नौ साल के एक लड़के सहित पांच लोगों की बुधवार रात अर्नेश्वर क्षेत्र में दीवार गिरने से मौत हो गई।

निष्क्रिय हो सकता है आपका PAN कार्ड, 30 सितम्बर से पहले करलें ये काम....

इस नवरात्रि बाजार में आईपीओ ला सकती है आईआरसीटीसी

धन जुटाने के लिए सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -