महाराष्ट्र में कितने ग्रीन और कितने रेड जोन, यहाँ देखें पूरी सूची
महाराष्ट्र में कितने ग्रीन और कितने रेड जोन, यहाँ देखें पूरी सूची
Share:

मुंबई: देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और महाराष्ट्र पहला राज्य बन गया है जहां इसकी संख्या 10 हजार के पार जा चुकी है। केंद्र सरकार ने 3 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है और लॉकडाउन का तीसरा चरण अब 17 मई तक रहेगा। इससे पहले विभिन्न राज्यों में रेड जोन, ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन की लिस्ट जारी की गई है। 

इस सूची में प्रत्येक राज्य के जिले के रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन की जानकारी दी गई है।  इस लिस्ट पर नजर डालें तो रेड जोन के मामले में महाराष्ट्र का नाम लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इसका सीधा अर्थ यह है कि उत्तर प्रदेश के बाद देश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित रेड झोन जिले महाराष्ट्र में हैं, जिनकी तादाद 14 है। लिस्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में जहां रेड जोन की तादाद 14 है तो ऑरेंज जोन जिले 16 हैं। इसी तरह राज्य में ग्रीन जोन जिलों की संख्या 6 है। इस तरह राज्य में कुल जिलों की संख्या 36 है।

राज्य के ग्रीन जोन जिले

ओस्मानाबाद, वाशिम, सिंधूदुर्ग, गोंदिया, गढ़चिरौली, वर्धा के नाम इस लिस्ट में हैं।

ऑरेंज जोन जिले

ऑरेंज झोन में रायगढ़, अहमदनगर, अमरावती, बुलढाणा, नंदूरबार, कोल्हापुर, हिंगोली, रत्नागिरी, जालना, नांदेड़, चंद्रपुर, परभनी, सांगली, लातूर, भंडारा और बीड़ का नाम शामिल हैं।

रेड जोन जिले

रेड जोन में पुणे, मुंबई, ठाणे, नाशिक, पालघर, नागपुर, सोलापुर, यवतमाल, औरंगाबाद, सतारा, धुले, अकोला, जलगांव और मुंबई उपनगर शामिल हैं।

JIO में अरबों रुपए लगाएगी यह दिग्गज विदेशी फर्म, फेसबुक से भी ज्यादा लगाई शेयरों की कीमत

वारेन बफेट का बड़ा फैसला, एयरलाइन्स कंपनियों के अपने सारे शेयर बेचे

इंटरनेशनल फायर फाइटर डे: खुद झुलसकर भी दूसरों को बचाने वाले 'योद्धाओं' के सम्मान का दिन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -