शिवसेना ने तय नहीं किए नाम, टला मंत्रिमंडल का विस्तार
शिवसेना ने तय नहीं किए नाम, टला मंत्रिमंडल का विस्तार
Share:

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी और केंद्र व महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार के भागीदार दल शिवसेना अपने कोटे में दो खाली सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन नहीं कर पाई है। इस तरह का चयन न होने के कारण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने की योजना को टाल दिया गया। भारतीय जनता पार्टी मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार करने की योजना पर गंभीर रूप से विचार कर रहे थे। शिवसेना नेतृत्व में आम सहमति तैयार नहीं हुई। यह विचार किया गया कि आखिर किसे मंत्री बनाया जाए। 

इस मामले में शिवसेना ने अपने प्रत्याशियों के नामों का अंतिम तौर पर चयन नहीं किया। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के तहत मंत्री पद के लिए शिवसेना से तीन लोग दावेदार माने गए हैं गुलाबराव पाटिल, अजरून खोटकर और नीलम गोरहे। राज्यमंत्री के कोटे के लिए पार्टी को दो सीटें दी जा रही हैं। भाजपा नेतृत्व इस बात पर कायम है कि शिवसेना को अधिक सीटें नहीं दी जाऐंगी। शिवसेना के लिए 10 सीटें रखी गई हैं जिसमें से 8 सीटों पर शिवसैनिक विधायक मंत्री पद पर काबिज हैं।

भाजपा की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि फडणवीस राज्य सरकार द्वारा संचालित 43 निगमों पर अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर जल्दबाजी नहीं कर रही है। गुजरात में भाजपा द्वारा प्रयोग किया गया है। मंत्री द्वारा यह भी कहा गया कि गुजरात सरकार ने बीते 15 बरसों से निगमों की सीटें खाली रखी हैं। इससे सरकार का कार्य प्रभावित नहीं हुआ।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -