मध्य प्रदेश में तापमान 40 के पार, क्या अब थमेगा कोरोना का कहर ?
मध्य प्रदेश में तापमान 40 के पार, क्या अब थमेगा कोरोना का कहर ?
Share:

भोपाल: कोरोना संक्रमण फैलने के समय से ऐसा दावा किया जाता रहा है कि बढ़ते तापमान के साथ कोरोना का प्रकोप कम हो जाएगा। हालांकि इसके कोई वैज्ञानिक प्रमाण अभी तक सामने नहीं आया हैं। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित मध्यप्रदेश के हम उन जिलों का आपको हाल बताने जा रहे हैं, जहां तापमान में 40 डिग्री के पार पहुचं गया है। राजधानी भोपाल में भी दिन का तापमान 40 डिग्री के लगभग ही रह रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया है। यहां 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। यदि खंडवा में कोरोना की स्थिति की बात करें तो यहां तो कोरोना के 6 संक्रमित मामले हैं। सभी की हालत स्थिर पर बनी हुई है। ग्वालियर चंबल संभाग मध्यप्रदेश का सबसे गरम इलाका है। इसी संभाग में आने वाले दतिया में शनिवार को 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

शनिवार तक दतिया में  कोरोना पॉजिटिव एक भी केस नहीं था। गुना में भी पारा 40 के पार पहुँच गया है। गुना में भी अभी तक कोरोना के मरीज नहीं मिले हैं। ग्वालियर में तापमान शनिवार को 40 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां विदेशी पर्यटक भी खूब आते हैं। शनिवार तक ग्वालियर में कोरोना संक्रमित 6 लोग थे, जिनमें से 2 स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं।

तमिलनाडु : राज्य में कोरोना से एक और मौत, कुल इतने लोगों ने गवाई जान

लॉकडाउन के बीच इस जिले में अपने काम पर लौटे वर्कर

इस परेशान से जूझ रहा केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -