10 साल लिव इन में रहने के बाद लड़के ने कर दी लड़की की हत्या, जानिए पूरा माजरा?
10 साल लिव इन में रहने के बाद लड़के ने कर दी लड़की की हत्या, जानिए पूरा माजरा?
Share:

रीवा: रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र के एक गांव से चौकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है यहाँ हत्या हुई है। जी दरअसल एक प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी और उसका शव किचन में दफना दिया। खबरों के अनुसार दोनों लिव इन में रह रहे थे। बताया जा रहा है शव दफनाने के बाद प्रेमी ने गड्ढें के ऊपर लिपाई-पुताई कर दी जिससे किसी को पता ना चले। वहीँ मामले का खुलासा तब हुआ जब बीते रविवार को पड़ोस में रहने वाले देवर को महिला नहीं दिखी तो उसे शक हुआ। उसके बाद उसने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया।

बताया जा रहा है पुलिस ने घर की तलाशी ली और इस दौरान पुलिस को किचन में ताजा लिपाई-पुताई दिखी। इसके बाद पुलिस ने गड्ढा खोदा तो उन्हें किचन में महिला का शव मिला। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार दोनों करीब 10 साल से साथ रह रहे थे। खबरें हैं कि वारदात से पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस पूरे मामले को लेकर एएसपी शिवकुमार वर्मा का कहना है कि शांति मल्लाह और रामराज मांझी दोनों 10 साल से लिव इन में ग्राम गाढ़ा 138 टोला में रह रहे थे। बीते शनिवार को रामराज ने धारदार हथियार से शांति की हत्या कर दी।

हत्या के बाद उसने शव किचन में दफना दिया। इस मामले में पड़ोसियों से पूछताछ में यह सामने आया कि शांति और रामराज के बीच रात को लड़ाई हुई थी और उसी के बाद से शांति दिखाई नहीं दे रही थी। पुलिस का कहना है शांति पहले शादीशुदा थी और 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। अपने पति की मौत के बाद उसे 10 साल छोटे रामराज के प्यार हो गया और फिर दोनों एक-साथ रहने लगे।

MP: नकली दूध बनाने वाली फैक्टरी पर पुलिस ने मारा छापा, संचालक गिरफ्तार

अध्ययन में पता चला आग कैसे करती है अंतरिक्ष स्टेशनों और उपग्रहों में व्यवहार

अस्पताल में भर्ती हैं अभिनेत्री सृष्टि रोड़े, हुई है सर्जरी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -