भय्यू महाराज की पत्नी का निधन, इंदौर में होगी अंत्येष्टि
भय्यू महाराज की पत्नी का निधन, इंदौर में होगी अंत्येष्टि
Share:

इंदौर : राष्ट्र संत भय्यू महाराज की पत्नी माधवी देशमुख का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण संत भय्यू महाराज के अनुयायी शोक में डूब गए। उनके आश्रम और देशभर में भय्यू महाराज से जुड़े श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं और उनके अनुयायियों में दुख की लहर छा गई। दरअसल भय्यू महाराज की पत्नी माधवी देशमुख को पुणे में दिल का दौरा पड़ा। उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका है। माधवी देशमुख औरंगाबाद निवासी थीं। बीते पांच वर्ष से माधवी देशमुख पुणे में ही रह रही थीं।

दरअसल माधवी और संत भय्यू महाराज की पुत्री पुणे में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। जिसके लिए माधवी अपनी पुत्री के साथ निवास करती थीं। दीपावली के दो दिन बाद ही माधवी देशमुख इंदौर से पुणे पहुंची थीं। शनिवार को उनका स्वास्थ्य बदल गया। भय्यू महाराज को अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के खराब होने की जानकारी मिली तो वे पुणे के लिए रवाना हो गए। माधवी के शव को इंदौर लाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं।

उनका शव विशेष विमान से इंदौर लाने की तैयारियां की जा रही हैं। इंदौर में ही माधवी देशमुख का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मध्यप्रदेश के शुजालपुर में जन्मे उदयसिंह देशमुख संत जीवन ग्रहण करने के बाद भय्यू महाराज के नाम से जाने गए। भय्यू महाराज को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, लता मंगेशकर आदि अपना गुरू मानते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -