'मामू के राज में मध्यप्रदेश को आर्थिक क्षति पहुंची है', गुना में बोले जयवर्धन सिंह
'मामू के राज में मध्यप्रदेश को आर्थिक क्षति पहुंची है', गुना में बोले जयवर्धन सिंह
Share:

गुना: मध्य प्रदेश के गुना में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं दिग्विजय सिंह के बेटे ने सीएम शिवराज सिंह सहित ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थित विधायकों पर जमकर हमला बोला। मध्य प्रदेश के राघोगढ़ से MLA जयवर्धन सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को गुना में चुनावी सभा के चलते 'मामू' कहकर संबोधित किया। उन्होंने शिवराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि मामू के राज में मध्यप्रदेश को आर्थिक क्षति पहुंची है। पूर्व सीएम कमलनाथ की प्रशंसा करते हुए जयवर्धन ने कहा कि कमलनाथ के 15 महीने शिवराज सिंह के 15 वर्ष पर भारी हैं। यदि, वह दोबारा मध्यप्रदेश के सीएम बनेंगे तो मध्य प्रदेश पुनः विकास की ओर अग्रसर होगा। 

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि बीते साढ़े 3 वर्षों में जब से खरीदी हुई सरकार मध्यप्रदेश में बनी है। तब से लेकर आज तक अगर कोई मालामाल हुआ है तो वो ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम शिवराज एवं उनके मंत्री हैं। जबकि प्रदेश की जनता उपेक्षित महसूस कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम की लाड़ली बहना योजना पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में सिर्फ 40 प्रतिशत महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का फायदा मिल पाया है। जबकि 60 प्रतिशत महिलाएं अब भी योजना से वंचित हैं। उन्होंने महंगाई को लेकर भी मध्य प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होने कहा कि पूरे राज्य में सिलेंडर का भाव 11 सौ रुपये से अधिक है।

दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को उत्कृष्ट प्रशासक बताते हुए कहा की मध्यप्रदेश में कमलनाथ पुनः सीएम बनेंगे तथा राज्य को विकास की राह पर ले जाएंगे। जयवर्धन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के उम्मीदवार हीरेंद्र सिंह बंटी ने कहा कि कर्जमाफी की बात करने वाले जयवर्धन सिंह बताएं कि 15 महीने की कमलनाथ सरकार में किसानों का कितना कर्ज माफ किया गया। आगे उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के सम्मान को ठेस लगी। इस कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का साथ दिया। बीजेपी विकास की बात करती है। 

सावधान! 24 अक्टूबर से इन स्‍मार्टफोन्‍स में बंद हो जाएगा Whatsapp, यहाँ देखिए लिस्ट

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे थे गणेश आरती तभी पंडाल में लग गई आग, मची भगदड़

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को मिलने बुलाया घर, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -