मध्यप्रदेश चुनाव ​परिणाम: सागर से भाजपा के शैलेंद्र जैन जीते
मध्यप्रदेश चुनाव ​परिणाम: सागर से भाजपा के शैलेंद्र जैन जीते
Share:

सागर: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुक़ाबला चल रहा है, बता दें कि आंकड़े लगातार बदल रहे हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं। बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत है। साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 165 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस के खाते में 58 सीटें आईं थीं। मध्य प्रदेश में वोटों गिनती आगे बढ़ने के साथ कांग्रेस के वोट प्रतिशत में भी इजाफा हो रहा है।

मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम लाइव: इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला की शानदार जीत

वहीं बता दें कि मध्यप्रदेश के सागर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र जैन जीत गए हैं। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में कहीं भाजपा और कहीं कांग्रेस आगे चल रहे हैं। यहां बता दें कि सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियर कॉलेज में चल रही मतगणना में भाजपा और कांग्रेस में ज्यादा अंतर से आगे नहीं है। 

विधानसभा चुनाव: आरएसएस विचारक ने कहा, बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे के बिना हैं अधुरीं

इसके साथ ही बता दें कि सागर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के शैलेंद्र जैन ने अपने विपक्षी प्रत्याशी नेवी जैन को मात दी है। वहीं बता दें कि सागर की सुरखी विधानसभा से कांग्रेस के गोविंद सिंह राजपूत जीत गए हैं। इसके साथ ही रहली से गोपाल भार्गव और बीना से महेश राय भाजपा के जीते हैं। 


खबरें और भी

तेलंगाना चुनाव परिणाम लाइव: दक्षिण में भाजपा का फ्लॉप शो, दो सीटों पर सिमटी पार्टी

शिवराज सरकार के 12 मंत्री अपनी सीटों पर पीछे, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी पिछड़े

मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम लाइव: फिर चला रमेश मेंदोला का जादू, 46000 मतों से दर्ज की जीत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -