शिवराज सरकार के 12 मंत्री अपनी सीटों पर पीछे, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी पिछड़े
शिवराज सरकार के 12 मंत्री अपनी सीटों पर पीछे, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी पिछड़े
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में बीजेपी की शिवराज सरकार मतगणना के बाद विपक्षी दल कांग्रेस के साथ जहां सत्ता के लिये बराबरी का संघर्ष करती दिख रही है। वहीं दोपहर तीन बजे तक के रुझानों के अनुसार प्रदेश सरकार के 12 मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। यहां बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे हैं।

तेलंगाना में चंद्रशेखर राव दूसरी बार संभालेंगे राज्‍य की कमान

वहीं बता दें कि प्रदेश सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया सीट पर 6,200 मतों से तथा लाल सिंह आर्य भिण्ड जिले की गोहद सीट से 6,552 मतों से पीछे चल रहे हैं और साथ ही मुरैना सीट से मंत्री रुस्तम सिंह तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। इसके अलावा खरगौन सीट से प्रदेश सरकार के मंत्री बाल कृष्ण पाटीदार 3,792 मतों से, डिण्डोरी जिले की शाहपुरा सीट से ओमप्रकाश धुर्वे 8,255 मतों से तथा बडवानी जिले की सेंधवा सीट से अंतर सिंह आर्य 3,626 मतों से पीछे चल रहे हैं।

मोदीराज में पहली बार कांग्रेस ने भाजपा से छीना ताज

इसके साथ ही देवास जिले की हाटपिप्लया सीट से दीपक जोशी 3,070 मतों से जबकि रायसेन जिले की सिलवानी सीट से रामपाल सिंह 3,063 मतों से पीछे हैं। प्रदेश सरकार की महिला विकास एवं बाल कल्याण मंत्री अर्चना चिटनीस भी बुरहानपुर सीट से 1,055 मतों के अंतर से पीछे चल रही हैं। प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री जयंत मलैया भी दमोह सीट से 1,336 मतों से पीछे चल रहे हैं। प्रदेश सरकार के एक अन्य मंत्री शरद जैन भी जबलपुर पूर्व सीट से 7,958 मतों से पीछे चल रहे हैं, ग्वालियर सीट से जयभान सिंह पवैया भी 5,489 मतों से पीछे हैं।


खबरें और भी

तेलंगाना चुनाव परिणाम: चुनाव आयोग से की कांग्रेस ने शिकायत, ईवीएम पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश के चुनाव नतीजे : कभी कांग्रेस आगे तो कभी बीजेपी

मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम लाइव: खरीद-फरोख्त के डर से मायावती ने अपने प्रत्याशियों को बुलाया दिल्ली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -