MP: CM शिवराज की बिगड़ी तबीयत, आज के सभी कार्यक्रम रद्द
MP: CM शिवराज की बिगड़ी तबीयत, आज के सभी कार्यक्रम रद्द
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अचानक ही तबीयत बिगड़ गई है। हाल ही में मिली जानकारी के तहत बीते दो दिन से सीएम शिवराज को गले में तकलीफ थी। वहीँ अब मिली जानकारी के तहत उनको डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। इस समय शिवराज सिंह चौहान डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आज तबीयत खराब होने की वजह से CM के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

आप सभी को बता दें कि इससे पहले बीते कल यानी कि स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल का भी स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया था। उसके बाद उन्‍हें पहले बुरहानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीँ बाद में मंत्री प्रेमसिंह पटेल को डॉक्टरों की सलाह पर एयरलिफ्ट कर भोपाल ले जाया गया था। आप सभी जानते ही होंगे कि बीते कल यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वह बतौर मुख्य अतिथि अपने प्रभार वाले जिले बुरहानपुर पहुंचे थे।

वहीँ बीते रविवार सुबह उन्‍हें अचानक सीने में दर्द होने लगा और फिर घबराहट भी होने लगी। यह सब देखते हुए उन्हें बुरहानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहाँ स्वास्थ्य खराब होने के चलते मंत्री पटेल ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे। फिलहाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ताब्यात बिगड़ने से लोग परेशान हो गए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा- "आम आदमी पार्टी मंगलवार को उत्तराखंड के लिए।।।"

क्या IPL के सेकंड फेज में खेल पाएंगे आतंक से जूझ रहे अफ़ग़ानिस्तान के क्रिकेटर्स ?

सुप्रीम कोर्ट के बाहर महिला और पुरुष ने लगा ली आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -